फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदा शर्मा की 'अदा' का कायल हुआ IIT बॉम्बे, एंट्री न मिलने वाले सैकड़ों फैंस से भी की मुलाकात

Thu, 02 Jan 2020 10:57 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Adah Sharma - फोटो : Instagram
अभिनेत्री अदा शर्मा बीते दिनों आईआईटी बॉम्बे में मूड इंडिगो के समापन का साल की ब्रैक्थ्रू कलाकार के तौर पर हिस्सा बनीं। उन्हें देखने के लिए पूरा हॉल दर्शकों से खचा-खचा भर गया। छात्र अदा की एक अदा देखने के लिए बेकरार दिखाई दिए।
विज्ञापन

2 of 5
Adah Sharma - फोटो : Instagram
अदा शर्मा ने इस मौके पर अपनी फिल्म 'कमांडो 3', 'द हॉलीडे' और 'मैन टू मैन' के बारे में भी बातचीत की। इस दौरान छात्रों ने अदा से तमाम सवाल भी किए जिसका अदा ने अच्छे से जवाब दिया। वहीं इस मौके पर कुछ छात्रों ने अदा के लिए परफॉर्म भी किया। छात्रों का ऐसा उत्साह देखकर अदा ने भी उनके साथ स्टेज पर डांस किया।
विज्ञापन

3 of 5
Adah Sharma - फोटो : Instagram
इस दौरान अदा के चाहने वाले करीब 300 लोगों को हॉल के अंदर प्रवेश नहीं मिल पाया था। लेकिन अदा ने अपने इन चाहने वालों को थोड़ा भी निराश नहीं किया और बाहर पहुंचकर उनके साथ तस्वीरें खिंचाईं।

4 of 5
Adah Sharma - फोटो : Instagram
इस समारोह को लेकर अदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियोज भी शेयर की हैं। बॉम्बे आईआईटी को आमंत्रित करने के लिए उन्होंने शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपने इस पोस्ट में बताया कि उन्हें सभी से बात करके, गाना गाकर और डांस करके बहुत मजा आया। इस दौरान उन्होंने कुछ डायलॉग्स को अंग्रेजी से तेलुगू में अनुवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Adah Sharma - फोटो : amar ujala, mumbai
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं उम्मीद करती हूं कि मैंने आप सभी के सभी सवालों के जवाब दिए होंगे। आप सभी के द्वारा मेरी फिल्मों को दिए जाने वाले प्यार के लिए शुक्रिया। उम्मीद करती हूं कि साल 2020 में भी आपका ऐसे ही मनोरंजन करती रहूंगी।' 

45 वर्षीय महिला का दावा- 'अनुराधा पौडवाल मेरी असली मां, जब चार दिन की थी तब...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें