फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल से सलमान खान के साथ काम करने को तरसीं ये 7 हीरोइन

Mon, 06 May 2019 01:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सलमान खान श्रीदेवी
बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार है। आज भी उनकी फिल्में उनके ही दम पर हिट होती हैं। इतनी सफलता के बाद भी सलमान के साथ कुछ एक्ट्रेस को बेहद कम देखा गया और कुछ तो उनके काम करने से तरस ही गईं। आइए जानते हैं उन एक्ट्रेसेज के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
रवीना टंडन - फोटो : gettyimages
सबसे पहले बात करते हैं 90 के दशक की एक्ट्रेस रवीना टंडन की। बता दें कि सलमान खान की रवीना के साथ सिर्फ दो ही फिल्में बनी हैं, एक थी पत्थर के फूल, जोकि 1991 में आई थी। दूसरी फिल्म का नाम अंदाज अपना-अपना है जिसमें उनके साथ आमिर खान थे। यह फिल्म 1994 में आई थी, लेकिन 25 साल बीत जाने के बाद रवीना, सलमान के साथ एक बार भी नजर नहीं आईं।
विज्ञापन

3 of 8
twinkle khanna
इस कड़ी में दूसरा नाम आता है ट्विंकल खन्ना का। ट्विंकल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुपरहिट फिल्म बरसात से की थी। फिल्म में बॉबी देओल लीड एक्टर थे। वहीं, 1998 में आई फिल्म जब प्यार किसी से होता है में पहली और आखिरी बार उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया लेकिन इसके बाद दोनों की जोड़ी किसी भी फिल्म में दोबारा देखने को नहीं मिली। 

4 of 8
Salman and Tabbu
सलमान खान के साथ लीड रोल में अभी तक एक्ट्रेस तब्बू को भी नहीं देखा गया है। हालांकि फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' में तब्बू ने सलमान की भाभी का किरदार अदा किया था। लेकिन बड़े पर्दे पर दोनों को कभी बतौर जोड़ी नहीं देखा गया। बता दें कि तब्बू को फिल्म जय हो में सलमान खान के साथ देखा गया था। इस फिल्म में तब्बू ने सलमान की बहन का किरदार निभाया था। तब्बू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1980 में फिल्म बाजार से की थी। 
विज्ञापन

5 of 8
जूही चावला, सलमान खान
सलमान खान बॉलीवुड हीरोइन जूही चावला के साथ भी नजर नहीं आए। लेकिन फिल्म दीवाना मस्ताना में सलमान ने गेस्ट रोल किया था। फिल्म में गोविंदा, अनिल कपूर और जूही चावला मुख्य रोल में थे। अभी तक भी सलमान और जूही की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को नहीं मिली है, जबकि दोनों को फिल्म इंडस्ट्री में लगभग बराबर समय हो गया है।
विज्ञापन

6 of 8
vidya balan
विद्या बालन ने 2005 में आई फिल्म परिणिता से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद 2006 में उन्हें सुपरहिट फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई में देखा गया। आज विद्या को फिल्म इंडस्ट्री में 13 साल हो गए हैं। लेकिन सलमान के साथ विद्या की एक भी फिल्म देखने को नहीं मिली है। 
विज्ञापन

7 of 8
kangna ranaut
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत भी इस रेस में शामिल है। कंगना ने गैंगस्टर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म से कंगना को बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड मिला था। आज कंगना को बॉलीवुड में 12 साल हो गए हैं। इन 12 सालों के बीच कंगना को एक बार भी सलमान खान के साथ किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया।   
विज्ञापन

8 of 8
deepika padukone, salman khan
इस रेस में आखिरी नाम आता है बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का। दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम (2007) से की थी। आज दीपिका बॉलीवुड में टॉप पर हैं और उनकी फीस भी सबसे ज्यादा है, लेकिन अभी तक दीपिका को सलमान के साथ एक बार भी नहीं देखा गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें