वैलेंटाइन वीक है तो प्यार-मोहब्बत की बातें होंगी। हम भी आपको बड़े पर्दे की ऐसी नायिकाओं के बारे में बता रहे हैं, जो इश्क का दूसरा नाम बन गईं। फिल्मों में इन नायिकाओं ने अपने प्यार के लिए हर हद को पार किया है।
विज्ञापन
1 of 7
हिंदी रोमांटिक फिल्मों की नायिकाएं
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में कई बेहतरीन प्रेम कहानी वाली फिल्में बनी हैं। कई लव स्टोरी वाली फिल्मों की खास बात यह रही है कि इसमें नायकों के साथ नायिकाओं के किरदार भी यादगार बन गए। जानिए, ऐसी ही कुछ फिल्मी नायिकाओं के बारे में जिन्होंने बड़े पर्दे पर टूटकर प्यार किया। साथ ही दर्शकों के मन पर भी अपने किरदार की एक अमिट छाप छोड़ दी।
विज्ञापन
2 of 7
वीर जारा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वीर जारा की जारा
फिल्म ‘वीर जारा’ में प्रीति जिंटा ने जारा का किरदार निभाया था। यह किरदार एक पाकिस्तानी लड़की का था, जो एक हिंदुस्तानी ऑफिसर वीर (शाहरुख खान) से मोहब्बत करने लगती है। दोनों को किस्मत जुदा कर देती है। जारा को लगता है कि वीर मर चुका है। ऐसे में वह पाकिस्तान छोड़कर भारत आती है और वीर के गांव में बस जाती है, उसके अधूरे सपनों को पूरा करती है। आखिर में वीर और जारा मिल जाते हैं, एक हो जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
देवदास
- फोटो : इंस्टाग्राम
देवदास की पारो-चंद्रमुखी
ऐश्वर्या रॉय और माधुरी दीक्षित ने फिल्म ‘देवदास’ में पारो और चंद्रमुखी का किरदार निभाया था। दोनों ही नायिकाएं देव (शाहरुख खान) से प्यार करती है। देव के आखिर लम्हों में पारो उससे मिलने के लिए सामाजिक बंधनों को तोड़ने की कोशिश करती है। वहीं चंद्रमुखी, देव का मुश्किल घड़ी में पूरा साथ देती है।
4 of 7
फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे'
- फोटो : एक्स (ट्वीटर)
दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे की सिमरन
काजोल ने फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में सिमरन का रोल किया था। सिमरन, राज से मोहब्बत करती है। फिल्म के आखिर में वह राज के साथ जाने के लिए पिता द्वारा तय की गई शादी को तोड़ देती है। पिता को भी अपनी मोहब्बत का यकीन दिलाती और राज के पास चली जाती है।
विज्ञापन
5 of 7
फिल्म 'कहो ना प्यार है' के एक सीन में ऋतिक-अमीषा पटेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कहो ना प्यार है की सोनिया सक्सेना
अमीषा पटेल ने अपने करियर की पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ में सोनिया का किरदार निभाया था। सोनिया, रोहित (ऋतिक रोशन) से प्यार करती है। लेकिन अचानक रोहित की मौत हो जाती है। रोहित के चले जाने का गम सोनिया बर्दाश्त नहीं कर पाती है। बाद में फिल्म में राज की एंट्री होती है, जो बिल्कुल रोहित जैसा दिखता है। लेकिन राज को सोनिया आसानी से नहीं अपनाती है।
विज्ञापन
6 of 7
फिल्म 'ताल' और 'परदेस'
- फोटो : सोशल मीडिया
परदेस की गंगा-ताल की मानसी
महिमा चौधरी ने फिल्म ‘परदेस’ में गंगा का रोल किया था, यह किरदार भी हीरो को अहसास कराता है, वह उसे प्यार करता है। फिल्म में लीड रोल शाहरुख खान ने निभाया था। इसी तरह फिल्म ‘ताल’ में मानसी (ऐश्वर्या राय) भी अपने प्यार को कभी नहीं भूलती है। जबकि दोनों के परिवार एक-दूसरे के खिलाफ हो चुके होते हैं। आखिर में मानसी के प्यार की जीत होती है।
फिल्म 'आशिकी' और 'राम तेरी गंगा मैली हो गई'
- फोटो : एक्स (ट्वीटर)
ये नायिकाएं भी चर्चा में बनी रहीं
फिल्म ‘आशिकी’ की अनु (अनु अग्रवाल), प्यासा की गुलाबो (वहिदा रहमान), राम तेरी गंगा मैली की गंगा(मंदाकिनी) और बरसात (1949) की रेश्मा (नरगिस दत्त) भी ऐसी नायिकाएं रही हैं, जिन्होंने अपनी मोहब्बत के लिए सबकुछ कुर्बान कर दिया। तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए इन नायिकाओं ने अपने प्यार को आखिर में पा ही लिया।