फिल्म दो पत्ती जल्द ही सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में कृति सेनन के साथ काजोल भी नजर आने वाली हैं। यह पहला मौका है जब काजोल पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंंगी। हाल ही में इस फिल्म की झलक सोशल सामने आई थी, जिसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको कुछ ऐसे अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काजोल की तरह ही पर्दे पर पुलिस अफसर के किरदार में छा चुकी हैं।