फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अमृत चख कर आई हैं ये हीरोइनें? उम्र ढली पर जवान हीरोइनों को देती हैं मात

Wed, 01 Feb 2017 09:52 AM IST
shrilata biswas टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 17
कहावत है कि बढ़ती उम्र के साथ आपकी खूबसूरती भी ढल जाती है और आपका ग्लो और चमक भी खो जाती है, लेकिन बॉलीवुड हीरोइनों ने इस कहावत को झूठा साबित कर दिया है। इन हीरोइनों को देखकर इनकी असल उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं और जब आप इनकी उम्र जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

उम्र ढली पर भरपूर जवानी दिखती है इन नायिकाओं में

2 of 17
रेखा एक ऐसी हीरोइन हैं जिन्हें देखकर लगता है कि उन्होंने वाकई सोमरस चखा है। 62 साल की उम्र में भी वो इतनी जवां और खूबसूरत हैं कि उनके आगे आज की हीरोइनों के साथ साथ उस दौर की हीरोइनें भी फेल हैं। आज भी रेखा का चार्म और ग्लो उसी तरह बरकरार है जैसे सालों पहले था।
विज्ञापन

उम्र ढली पर भरपूर जवानी दिखती है इन नायिकाओं में

3 of 17
लाखों लोगों के दिलों की धड़कन रहीं 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित भी इसका बात का जीता-जागता उदाहरण है कि ढलती उम्र के साथ खूबसूरती और जवानी नहीं ढलती। माधुरी 49 साल की हैं लेकिन कहीं से भी वो उम्रदराज नहीं दिखती। उनका स्टारडम और एनर्जी उसी तरह बाकी है।

उम्र ढली पर भरपूर जवानी दिखती है इन नायिकाओं में

4 of 17
उसी तरह जूही चावला भी 50 साल की हैं लेकिन ढलती उम्र की एक भी शिकन उनके चेहरे-मोहरे पर मौजूद नहीं है।
विज्ञापन

उम्र ढली पर भरपूर जवानी दिखती है इन नायिकाओं में

5 of 17
- फोटो : Instagram/bhagyashree.23
सलमान खान के साथ 'मैंने प्यार किया' जैसी हिट फिल्म में काम कर चुकीं हीरोइन भाग्यश्री को आज आप देखेंगे तो अपने दांतों तल उंगली दबा लेंगे। इनकी उम्र 47 साल है लेकिन इस पड़ाव पर भी इन्होंने अपनी खूबसूरती और बॉडी को जिस कदर बरकरार रखा है वो वाकई एक मिसाल है।
विज्ञापन

उम्र ढली पर भरपूर जवानी दिखती है इन नायिकाओं में

6 of 17
45 साल की हीरोइन तब्बू भी किसी से कम नहीं हैं। 45-46 साल की उम्र में भी वो आज की हीरोइनों के लिए कांटे की टक्कर खड़ी कर सकती हैं।
विज्ञापन

उम्र ढली पर भरपूर जवानी दिखती है इन नायिकाओं में

7 of 17
और ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के तो सभी दीवाने हैं। आज भी उनकी खूबसूरती और जवानी वैसी है जैसी करियर की शुरुआत में थी। इस पूर्व विश्व सुंदरी को देखकर कोई भी ये नहीं कह सकता है कि ये 43 साल की है। आज भी हर हीरो इनके साथ काम करने के सपने देखता है।

उम्र ढली पर भरपूर जवानी दिखती है इन नायिकाओं में

8 of 17
और अब बात मलाइका अरोड़ा खान की। सेक्सी फिगर और हॉट इमेज की मल्लिका मलाइका 43 साल की हैं लेकिन फिटनेस के मामले में आज भी कई लड़कियों के लिए आदर्श हैं।

उम्र ढली पर भरपूर जवानी दिखती है इन नायिकाओं में

9 of 17
जब बात हो रही हो ढलती उम्र में भी फिट और जवां दिखने वाली हीरोइनों की तो फिर हम 90 के दशक की हिट हीरोइन उर्मिला मातोंडकर को कैसे भूल सकते हैं। उर्मिला 42 साल की हैं लेकिन मजाल है जो ढलती उम्र की एक भी शिकन उनके चेहरे पर दिख जाए। हाल ही में वो अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में आईं जब उन्होंने कश्मीर के रहने वाले एक बिजनेसमेन से गुपचप शादी रचाई।

उम्र ढली पर भरपूर जवानी दिखती है इन नायिकाओं में

10 of 17
करिश्मा कपूर भी इन्ही हीरोइनों में शुमार हैं। 42 साल की उम्र में भी करिश्मा गजब की खूबसूरत लगती हैं।

उम्र ढली पर भरपूर जवानी दिखती है इन नायिकाओं में

11 of 17
और फिर हम काजोल को कैसे भूल सकते हैं। शाहरुख खान के साथ फिल्मी परदे पर अपनी करिश्माई जोड़ी का जादू बिखेरने वाली काजोल भी 42 साल की हैं लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर भी जिस तरह से उन्होंने खुद को मेनटेन  रखा है और फिल्मों में सक्रिय हैं वो सभी के लिए एक मिसाल है।

उम्र ढली पर भरपूर जवानी दिखती है इन नायिकाओं में

12 of 17
अपने गजब के ह्यूमर के जरिए लोगों के दिलों पर राज कर रहीं ट्विंकल खन्ना, बेशक एक्टर के तौर पर लोगों के दिलों में जगह ना बना पाई हों लेकिन फिटनेस और खूबसूरती के मामले में वो बिल्कुल अपने पति, एक्टर अक्षय कुमार की तरह उदाहरण सेट कर रही हैं। 42 साल की इस उम्र में भी उनकी फिटनेस देखने लायक है।

उम्र ढली पर भरपूर जवानी दिखती है इन नायिकाओं में

13 of 17
और इस लिस्ट में हम सुष्मिता सेन को कैसे भूल सकते हैं। भले ही आज वो फिल्मों से दूर हैं लेकिन इसका ये कतई मतलब नहीं कि उन्होंने फिटनेस और खूबसूरती भी खो दी हो। 42 साल की सुष्मिता आज भी उतनी ही जवां और खूबसूरत दिखती हैं जितनी वो मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के वक्त लगी थीं। हाल ही में हुई मिस यूनिवर्स 2017 की प्रतियोगिता के दौरान सुष्मिता जब रैंप पर उतरीं तो उन्हें देख सभी हैरान रह गए।

उम्र ढली पर भरपूर जवानी दिखती है इन नायिकाओं में

14 of 17
सोनाली बेंद्रे भी उन्हीं हीरोइनों में से एक हैं जो आज भी खूबसूरती और फिटनेस के मामले में सभी के लिए आदर्श हैं। सोनाली 42 साल की हैं लेकिन उन्हें देख कोई कह नहीं सकता कि उनकी उम्र ढल रही है।

उम्र ढली पर भरपूर जवानी दिखती है इन नायिकाओं में

15 of 17
योग, फिटनेस और खूबसूरत फिगर के मामले में शिल्पा शेट्टी भी किसी से कम नहीं हैं। 42 साल की उम्र में भी उनका फिगर और खूबसूरती देखने लायक है।

उम्र ढली पर भरपूर जवानी दिखती है इन नायिकाओं में

16 of 17
टिस्का चोपड़ा की ना सिर्फ एक्टिंग खूबसूरत है बल्कि वो खुद भी बेहद खूबसूरत हैं। 43 साल की उम्र है टिस्का चोपड़ा की, लेकिन आज भी वो गजब की सुंदर लगती हैं।
विज्ञापन

उम्र ढली पर भरपूर जवानी दिखती है इन नायिकाओं में

17 of 17
ऐसी ही कई और हीरोइनें हैं जो ढलती उम्र में भी बुढ़ापे से कोसों दूर नजर आती हैं, इनमें नंदना सेन, पेरिजाद जोराबियन और लीजा रे जैसी हीरोइनें शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें