हिंदी सिनेमा में कई खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिन्होंने फिल्मों में काम करते हुए अपने को-स्टार के साथ प्यार किया और शादी कर ली। ऐसे में वह किसी न किसी अभिनेता के घर की बहू बन जाती हैं। ऐसे में कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने इत्तेफाक से अपने ससुर के साथ काम किया है और कुछ अभिनेत्रियां तो ससुर के साथ रोमांस भी कर चुकी हैं। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने इत्तेफाक से अपने ससुर के साथ पर्दे पर काम किया।