फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: साल 2024 में सिनेमा में चला इनका सिक्का, अगले साल भी बरकरार रहेगी क्या चमक?

Thu, 26 Dec 2024 02:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में इस साल जहां कई एक्टर्स ने अपना दम दिखाया, बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों को हिट कराने में अहम रोल निभाया, वहीं कुछ एक्ट्रेसेस भी अपने नाम पर दर्शकों को थिएटर तक लाने में कामयाब रही हैं। अगले साल भी इन एक्ट्रेसेस के खाते में कुछ फिल्में हैं, तो क्या यह अगले साल अपनी सफलता को बरकरार रख पाएंगी। 

विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर, श्रद्धा कपूर, तृप्ति डिमरी - फोटो : अमर उजाला

इस साल श्रद्धा कपूर, करीना कपूर, तृप्ति, डिमरी और रश्मिका मंदाना ने जैसी बॉलीवुड और साउथ की एक्ट्रेसेस ने एंटरटेनिंग, हिट फिल्में दी हैं। इनके नाम को देखकर दर्शक थिएटर तक चले आए। आने वाले साल में भी ये एक्ट्रेसेस अलग-अलग जॉनर की फिल्में करेंगी। जानिए, इन एक्ट्रेसेस की अगले साल के फिल्म प्रोजेक्ट्स के बारे में। 

विज्ञापन

2 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

श्रद्धा कपूर 
इस साल श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। यह मल्टीस्टारर फिल्म थी, इसके बावजूद श्रद्धा के अभिनय की खूब चर्चा हुई। आने वाले साल में भी श्रद्धा के खाते में कई बड़ी फिल्में हैं। अगले साल फिल्म स्त्री 3 भी रिलीज हो सकती है। फिल्म के डायरेक्टर, राइटर कहानी लिख चुके हैं और श्रद्धा भी इस फिल्म का हिस्सा बनने को तैयार हैं।

विज्ञापन

3 of 5
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

तृप्ति डिमरी 
‘एनिमल’ फिल्म से चर्चा में आई तृप्ति डिमरी की इस साल तीन फिल्में रिलीज हुई, ‘बैड न्यूज’ और ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ और ‘भूल भुलैया 3’ हैं। तीनों ही फिल्मों को अच्छा रेस्पॉन्स मिला। साथ ही तृप्ति इस साल मोस्ट सर्च एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल हुई। अगले साल भी तृप्ति फिल्म ‘धड़क 2’ में नजर आएंगी। उम्मीद है कि दर्शकों को उनकी यह फिल्म भी पसंद आएगी। 

4 of 5
क्रू फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना कपूर 
करीना कपूर इस साल फिल्म ‘क्रू’ और ‘सिंघम अगेन’ का हिस्सा बनीं। फिल्म ‘क्रू’ वूमेन सेंट्रिक फिल्म रही, वहीं सिंघम फ्रेंचाइज की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में उन्होंने अजय देवगन की पत्नी का ही रोल किया। दोनों फिल्मों में करीना ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। अगले साल भी करीना कपूर खान कुछ फिल्मों में नजर आएंगी, इनमें से एक फिल्म ‘दायरा’ भी है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

रश्मिका मंदाना 
फिल्म ‘पुष्पा 2’ के कारण रश्मिका मंदाना अब तक चर्चा में बनी हुईं है। अगले साल फरवरी में उनकी विजयदेवरकोंडा के साथ एक फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ भी रिलीज होगी। इसके अलावा रश्मिका बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा अगले साल बनेंगी। फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के लिए उनका नाम फाइनल हो चुका है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें