मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में अभिनेता हो या अभिनेत्री, हर कोई लाइमलाइट में बने रहना चाहता है। चाहे वह उनकी अदाकारी के दम पर सुर्खियां बटोरे या किसी और वजह से, अक्सर ग्लैमर वर्ल्ड के सितारे लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहना पसंद करते हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जो अपनी दमदार अदाकारी और इवेंट्स के चलते सुर्खियों में रहते हैं और फैंस के दिल पर भी राज करते हैं। वहीं, इंडस्ट्री में कुछ हस्तियां ऐसी भी हैं, जो अपनी अदाकारी को लेकर नहीं, बल्कि अजीबो-गरीब हरकतों को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन सितारों की हरकतों पर अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जाता है और ट्रोलिंग के कारण ही वे लाइमलाइट में बने रहते हैं। ऐसे में हम आज आपको उन सितारों से रूबरू करवाएंगे, जो ट्रोल होकर मशहूर हुए हैं।