फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actresses: इन अभिनेत्रियों ने शादीशुदा अभिनेताओं को किया डेट, लिस्ट में शामिल हैं कई बड़े नाम

Thu, 15 Feb 2024 01:04 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने आकर्षक आउटफिट से साथ अपनी शानदार अदाकारी के लिए पहचानी जाती हैं। पेशेवर करियर के असावा कई अभिनेत्रियां अपने निजी जीवन की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत सी अदाकाराएं हैं, जिन पर शादीशुदा अभिनेताओं को डेट करने के आरोप लग चुके हैं। आइए जानते हैं इन एक्ट्रेसेस के बारे में...
Kachche Dhaage: 'कच्चे धागे' ने पूरे किए 25 साल, फिल्म में देरी होने पर गुस्से में अजय के घर पहुंच गए थे मिलन
विज्ञापन

2 of 5
स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया
स्मिता पाटिल
दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल अपने समय की सबसे शानदार कलाकारों में से एक थीं। अपनी एक्टिंग से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। फिल्मी करियर के दौरान स्मिता का नाम अभिनेता राज बब्बर के साथ जुड़ा था, जबकि अभिनेता पहले से ही नादिरा के शादी कर चुके थे।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस समय राज और स्मिता लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। बाद में, दोनों ने शादी भी कर ली, लेकिन बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के बाद प्रसव संबंधी जटिलताओं के कारण स्मिता की मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी
हेमा मालिनी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'ड्रीम गर्ल' कह कर भी पुकारा जाता है। धर्मेंद्र के साथ काम करने के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था, जबकि अभिनेता पहले से प्रकाश कौर से शादी कर चुके थे। धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी से अलग न होने का फैसला किया और हेमा मालिनी से अपने रिश्ते को जारी रखा। बाद में, दोनों ने शादी भी कर ली।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
कंगना रणौत मौजूदा समय की सबसे शानदारअभिनेत्री में से एक हैं। अपने अभिनय के दम पर वे लाखों दिलों पर राज करती हैं। उनके करियर में एक समय ऐसा भी था जब उनके काइट्स के सह-कलाकार ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगाई गई थीं। ऋतिक पहले से ही शादीशुदा थे। हालांकि, कहा जाता है कि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रीना रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
रीना रॉय
गुजरे जमाने के सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के अफेयर की चर्चा एक समय पर काफी ज्यादा हुआ करती थी। रीना के साथ नाम जुड़ने से पहले ही अभिनेती की पूनम सिन्हा से शादी हो चुकी थी और वे तीन बच्चों के पिता थे। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक शत्रुघ्न अपनी पत्नी पूनम को तलाक देने का मन नहीं बना सके, जिसके बाद रीना और उनके रिश्ते में दरार आ गई और दोनों की राहें जुदा हो गईं।
Laapataa Ladies: चुन चुनकर लाए गए ‘लापता लेडीज’ के कलाकार, ‘पंचायत’ के बनराकस से लेकर ‘जामताड़ा’ के सन्नी और..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें