सोशल मीडिया के इस दौर में प्रशंसकों से कुछ भी छिपाना नामुमकिन हो गया है। ऐसे में आए दिन किसी न किसी अभिनेत्री की निजी जिंदगी के राज खुलते रहते हैं। तो इसी क्रम में आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिजनेसमैन को डेट कर चुकी है। आइए जानते हैं...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। फैंस भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के बारे में सब कुछ जानने के लिए बेकरार रहते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में प्रशंसकों से कुछ भी छिपाना नामुमकिन हो गया है। ऐसे में आए दिन किसी न किसी अभिनेत्री की निजी जिंदगी के राज खुलते रहते हैं। तो इसी क्रम में आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिजनेसमैन को डेट कर चुकी है। आइए जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
अमीषा पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमीषा पटेल
हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने व्यवसायी निर्वाण बिड़ला के साथ डेटिंग की अफवाहों को हवा दी है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर निर्वाण के साथ एक तस्वीर साझा की और यह कुछ ही समय में वायरल हो गई। अमीषा और निर्वाण फिलहाल दुबई में हैं। फोटो में निर्वाण अमीषा को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही अमीषा ने निर्वाण को डार्लिंग का भी टैग दिया है।
विज्ञापन
3 of 6
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन
अभिनेत्री कृति सेनन अपनी पिछली रिलीज फिल्म दो पत्ती को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कृति के अभिनय को फैंस की खूब सराहना मिली है। इसके अलावा अभिनेत्री अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। कृति का नाम बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जुड़ चुका है। दोनों की साथ में दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
4 of 6
जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जान्हवी कपूर
श्रीदेवी-बोनी कपूर की लाडली और बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इंडस्ट्री में अपने ग्लैरस लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। फैंस को उनका ड्रेसिंग सेंस भी काफी पसंद आता है। इसके अलावा जान्हवी अपनी लव लाइफ को लेकर मीडिया सुर्खियों में बनी रहती हैं। जान्हवी शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। अभिनेत्री ने अपना रिश्ता भी ऑफिशियल कर दिया है।
रिया चक्रवर्ती
इंडस्ट्री में अपने विवादों के लिए मशहूर रिया चक्रवर्ती अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया इंडस्ट्री से दूर ही नजर आई हैं। हालांकि, अभिनेत्री का नाम बिजनेसमैन निखिल कामथ के साथ जुड़ चुका है। रिया ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया।
मानुषी छिल्लर
इस लिस्ट में मिल वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर का नाम भी शामिल है। मानुषी का फिल्मी करियर भले ही सफल न रहा हो, लेकिन निजी जिंदगी हमेशा मीडिया हेडलाइंस का हिस्सा रही हैं। बता दें कि मानुषी का नाम भी बिजनेसमैन निखिल कामथ के साथ जुड़ चुका है। दोनों कई इवेंट्स में साथ में भी स्पॉट हुए हैं।