मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के पिता पी आर बालन को दिल का दौरा पड़ा है। गौरतलब है कि बीते सोमवार की रात उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ऐसे में विद्या के करीबियो से जानकारी मिली है कि पी आर बालन की तबीयत अब स्थिर है।
विज्ञापन
2 of 4
Bollywood
जैसे ही विद्या को पिता इस बात की खबर लगी तो वह तुरंत पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ अस्पताल पहुंची। बताया जा रहा है कि विद्या के पिता की सेहत में पहले से बहुत सुधार और स्थिति चिंताजनक नहीं है।
विज्ञापन
3 of 4
Bollywood
विद्या के पिता मुंबई की टीवी केबल कंपनी डिजिकेबल के वाइस प्रेसिडेंट हैं। डिजिकेबल कंपनी टेलीफोन, डेटा और इंटरनेट जैसी जरूरी सेवाएं भी उपलब्ध करवाती है। इस कंपनी का नेटवर्क 14 राज्यों समेत देश के 46 अलग-अलग शहरों में है।
बात करें विद्या के फिल्मी करियर की तो बता दें कि वह आखिरी बार फिल्म तुम्हारी सुलु में नजर आई थीं जिसे सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी एक हाउस वाइफ पर आधारित है जो एक नाइट रेडियो जॉकी है। फिल्म का मुख्य मकसद परिवार और नौकरी के बीच चल रहे संघर्ष को दिखाना है। बता दें कि विद्या जल्द ही साउथ एक्टर एनटीआर की बायोपिक में नजर आ सकती हैं।