vaani kapoor
- फोटो : amar ujala
ये पूछे जाने पर कि क्या वह भी तमाम दूसरी अभिनेत्रियों की तरह बचपन से ही माधुरी दीक्षित बनना चाहती थीं, वाणी कहती हैं, “सच कहूं तो मैंने कभी नाचना सीखा ही नहीं। सिनेमा में प्रवेश करने से पहले मैंने इसका कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया था। हां, अब सिनेमा का हिस्सा हूं तो इसमें भी महारत हासिल करनी ही थी और ईमानदारी से कहूं तो ये आसान नहीं था। मैं ऐसी अदाकारा बनना चाहती हूं जो अभिनय, नृत्य और हर तरह के कौशल में पारंगत हो।”