उषा नाडकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
13 सितंबर 1946 को जन्मी उषा नाडकर्णी ने अपनी मराठी फिल्म ‘सिंहासन’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनेत्री ने मराठी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी खूब काम किया। साल 1987 में उन्होंने फिल्म ‘सड़क छाप’ में एक अंधी औरत की भूमिका निभाई थी, जिसमें दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया था। इस फिल्म के बाद उन्हें लगातार काम मिलता चला गया।