फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस उर्मिला ने किया खुलासा, बोलीं- करियर में लिया था यह बड़ा रिस्क, सिर्फ इसलिए करती थी फिल्में

Mon, 02 Apr 2018 08:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
urmila matondkar
90 के दशक में फिल्म रंगीला से सबकी नजरों में छा जाने वाली चुलबुली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर फिल्मों में कमबैक कर रही हैं। लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी एक बहुत बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि लाइफ में एक रिस्क लेने की वजह से बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
urmila matondkar
90 के दशक में ‘रंगीला, ‘दौड़’ और ‘जुदाई’ जैसी फिल्मों में काम करने के बाद उर्मिला ने बाद के दिनों में ‘कौन', ‘पिंजर’ और 'सत्या’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
urmila dance
उन्होंने कहा कि 'एक स्टार होने का मतलब यही होता है कि वह जिस तरह का रोल करना चाहें उसे वैसा ही किरदार दिया जाए। एक्टर्स को जोखिम लेना होता है, मैंने भी चुनौतियां का सामना किया और जोखिम उठा लिया और मुझे इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।

4 of 6
urmila matondkar
ये बात उन्होंने एक सरकारी न्यूज एंजेसी को इंटरव्यू में बताई। उर्मिला ने बताया कि वह पैसों के लिए बल्कि टैलेंट शो करने के लिए फिल्में किया करती थीं।
विज्ञापन

5 of 6
urmila matondkar
बता दें कि 'ब्लैकमेल' में उर्मिला बेवफा ब्यूटी सॉन्ग में नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्टर अभिनव देव ने उर्मिला के इस गाने पर कहा, पहले मूवी में कोई गाना नहीं था लेकिन जब फिल्म के बारे में टी-सीरीज के मालिक भूषण से बात हुई तो फिल्म की स्टोरी को आगे बढ़ाने वाले इस गाने पर बात हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उर्मिला मातोंडकर-मोहसिन अख्तर
उन्होंने कहा, मैं फिल्म में कोई आइटम नंबर नहीं चाहता था। हम एक ऐसा गाना चाहते थे जिसका फिल्म में होने का वजूद हो और जो फिल्म की कहानी को बयां करें। इस गाने के लिए हमें आइटम गर्ल की जरूरत नहीं थी। हमें एक परफॉर्मर चाहिए था। एक ऐसा चेहरा चाहिए था जो काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर हो। ऐसे में मेरे ख्याल से उर्मिला इस सॉन्ग के लिए एकदम फिट बैठती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें