फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: ट्रोल्स के लिए उर्फी जावेद ने जैकेट के पीछे लिखी यह बात, यूजर्स बोले- मजे नहीं आये... छोटे कपड़े पहना करो

Wed, 01 Dec 2021 06:38 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री और बिग बॉस फेम उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बुधवार को उर्फी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने ट्रोसर्स को संदेश दिया। गौरतलब है कि उर्फी जावेद के बोल्ड लुक और छोटे कपड़ों की वजह से उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ता है। यूजर्स कई बार उनके आउटफिट देखकर भड़क उठते हैं और उन्हें तरह-तरह की नसहीत देने लगते हैं। लेकिन, इस बार उर्फी ने ट्रोल्स को अनोखे अंदाज में रिप्लाई किया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी ने वीडियो शेयर कर कहा कि लोग उनसे अक्सर पूछते हैं कि वह ट्रोलर्स को कैसे उत्तर देती हैं? इस पर मेरा जवाब है कि ऐसे ट्रोल्स के लिए आंसर मेरी जैकेट के पीछे लिखा हुआ है। इसके बाद उर्फी जावेद पीछे घूमती हैं और जींस की जैकेट के पीछे लिखा हुआ मैसेज दिखता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
अपने काम से काम रखो
उर्फी जावेद ने ट्रोल्स से कहा कि वे अपने काम से काम रखें। उन्होंने अपनी जैकेट के पीछे लिखा- अपने काम से काम रखो।  इस वीडियो के कैप्शन में उर्फी जावेद ने लिखा, कैप्शन पढ़ने के लिए मेरी जैकेट के पीछे जो लिखा है उसे पढ़ें। 

4 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी जावेद के इस वीडियो को 45 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर हजारों की संख्या में कमेंट आये हैं। एक यूजर ने उर्फी जावेद के बालों, लुक और आंखों को बेहद खूबसूरत बताया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आज मजे नहीं आये..छोटे कपड़े पहन कर आओ। कई यूजर्स ने उर्फी जावेद के जैकेट की तारीफ की। कई यूजर्स ने दिल वाली इमोजी बनाकर उनकी इस वीडियो पर प्यार बरसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी जावेद के लुक और बोल्ड कपड़ों को लेकर कई बार यूजर्स उनसे पूछ चुके हैं कि उन्हें क्या ऐसे कपड़े पहनने में शर्म नहीं आती। हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अनुपमा शो उनके एक्स बॉयफ्रेंड के कारण नहीं मिला था। उन्होंने इस इंटरव्यू में कहा था कि पारस कलनावत के साथ उनका रिलेशनशिप बचपने की गलती थी और वह एक महीने में ही उनके साथ रिश्ता खत्म करना चाहती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें