फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा धूपिया के समर्थन में उतरीं तापसी पन्नू, ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब

Sun, 15 Mar 2020 10:26 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
taapsee pannu - फोटो : social media
नेहा धूपिया इन दिनों अपने एक बयान को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं । नेहा पिछले पांच साल से टीवी रियलिटी शो 'रोडीज' को जज कर रही हैं । वाे एक गैंग लीडर के तौर पर शो से जुड़ी हुई हैं । हाल ही में नेहा ने शो में एक ऐसा बयान दे दिया था जिससे लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था । अब नेहा के समर्थन में तापसी पन्नू उतरी हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
Neha Dhupia - फोटो : social media
तापसी ने ट्वीट कर उन ट्रोलर्स को फटकार लगाई है जो नेहा को ट्रोल कर रहे हैं । तापसी पन्नू ने नेहा धूपिया के पोस्ट को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा, "उन लोगों को यह पता होना चाहिए, जो आपके और आपके परिवार के लिए अपमानजनक पोस्ट लिख रहे हैं कि वह भी नैतिक कम्पास के दाईं ओर नहीं हैं, वह सिर्फ मशाल लेकर चलने का दिखावा कर रहे हैं । नैतिक रूप से व्यभिचार गलत है और हिंसा भी गलत है ।"
विज्ञापन

3 of 5
Neha Dhupia
'रोडीज' में फिलहाल ऑडिशंस चल रहे हैं । इस दौरान शो में आए एक कंटेस्टेंट ने बताया था कि उसने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था । क्योंकि वो पहले से ही लड़के के साथ रिश्ते में थी और 5 अन्य लड़कों के साथ भी रिलेशनशिप रखे थी। वो उसे चीट कर रही थी ।

4 of 5
neha dhupia
इस पर नेहा ने कंटेस्टेंट को सुनाते हुए कहा था, "यह जो तू बोल रहा है ना कि एक नहीं पांच लड़कों के साथ गई थी । सुन मेरी बात, यह उसका फैसला है, शायद तुझ में ही कोई कमी हो, लेकिन तुम्हें लड़की को थप्पड़ मारने का कोई अधिकार नहीं है"। अपने इस बयान को लेकर नेहा खूब ट्रोल हुईं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
बता दें कि ट्रोल होने के बाद नेहा धूपिया ने एक पोस्ट लिखा था जिसमें उन्होंने अपने बयान को गलत तरीके से दिखाने की बात कही थी । एक्ट्रेस ने साथ ही ये भी कहा था कि उनके परिवार के लोगों को गालियों भरे मैसेज आ रहे हैं । इसी को लेकर तापसी ने नेहा को सपोर्ट किया है ।
  

कोरोना के नाम पर झाड़-फूंक करने वाला बाबा गिरफ्तार, 11 रुपये के ताबीज से इलाज का करता था दावा


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें