फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी मौत मामले में बोनी कपूर को क्लीन चिट, देर शाम मुंबई पहुंचेगा पार्थिव शव, कल अंतिम संस्कार

Tue, 27 Feb 2018 06:52 PM IST
एंsटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दुबई में शनिवार को हुई श्रीदेवी की मौत के बाद से उठ रहे सारे सवालों पर विराम लग गया है। सरकारी वकील की ओर से केस बंद होते ही 54 वर्षीय एक्ट्रेस का शव देर रात मुंबई पहुंच जाएगा। जहां श्रीदेवी के वर्सोवा स्थित भाग्यबंगला में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। जानकारी के मुताबितक कल दोपहर एक बजे मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार होगा।
 

 
विज्ञापन

2 of 4
इसके पहले 'खलीज टाइम्स' ने ट्वीट कर बताया कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत ले जाने की अनुमति परिवार को मिल गई है। श्रीदेवी का परिवार मुर्दा घर के बाहर खड़ा है। खास बात यह है कि अपने पिता का साथ देने दुबई पहुंचे अर्जुन कपूर अपनी सौतेली मां का शव लेने अस्पताल नहीं पहुंचे। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेने अर्जुन कपूर नहीं बल्कि उनके भांजे सौरभ मल्होत्रा वहां पहुंचे।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
इससे पहले दुबई पुलिस ने सोमवार को श्रीदेवी के मामले को सरकारी वकील को ट्रांसफर कर दिया था। ऐसे में जब तक इस केस से जुड़ी हर बात से सरकारी वकील जब संतुष्ट हुए तभी उन्होंने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने की अनुमति दी।
विज्ञापन

4 of 4

बता दें कि 24 फरवरी की रात तकरीबन 11 बजे श्रीदेवी की दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दुर्घटनावश डूबना बताया गया था। खून में आंशिक शराब की मात्रा भी पाई गई थी। जिसके बाद से ही कपूर परिवार के सदस्य दुबई में कानूनी प्रक्रियाओं को निपटाने में उलझे हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें