फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या होता है कास्टिंग काउच, एक्ट्रेस कैसे हो जाती हैं शिकार और क्यों टारगेट पर होते हैं फिल्ममेकर

Mon, 09 Apr 2018 03:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्री रेड्डी
तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच को लेकर फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों के खिलाफ टॉपलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया था। श्री रेड्डी का कहना था कि फिल्मों में रोल देने के बहाने यौन शोषण किया जाता है। जिसके बाद मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (MAA) ने एक्शन लेते हुए उन्हें मेंबरशिप नहीं देने का फैसला किया। भले ही एसोसिएशन ने उनके खिलाफ फैसला लिया हो लेकिन श्री रेड्डी के इस तरह प्रदर्शन के बाद कास्टिंग काउच को लेकर बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन

2 of 6
sri reddy
श्री रेड्डी ने हैदराबाद स्थित फिल्म चैम्बर ऑफिस के पास सार्वजनिक रूप से टॉपलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था। श्री रेड्डी का कहना है कि कास्टिंग काउच की तमाम शिकायतों के बावजूद फिल्ममेकर्स पर कोई कार्रवाई नहीं होती इसलिए उन्होंने विरोध का यह तरीका अपनाया जिससे सभी का ध्यान इस ओर खींचा जा सके।
विज्ञापन

3 of 6
श्री रेड्डी
केवल तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी कई बार कास्टिंग काउच का मुद्दा समय-समय पर उठता रहा है। कंगना रनौत, राधिका आप्टे, रिचा चड्ढा और टिस्का चोपड़ा ने बताया था कि किस तरह काम देने के बहाने उनसे डिमांड की गई। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कास्टिंग काउच होता कैसे है?

4 of 6
श्री रेड्डी
फिल्म या टीवी सीरियल्स में रोल पाने के लिए एक्ट्रेस को निर्माता-निर्देशक के सामने कई बार गुजरना पड़ता है। फिल्म इंडस्ट्री की भाषा में इसे स्क्रीनटेस्ट कहा जाता है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक निर्माता-निर्देशक मुंबई के होटल में कमरा बुक करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
sri reddy
हीरोइन बनने की इच्छुक लड़कियों को स्क्रीनटेस्ट देने के लिए बुलाया जाता है। स्क्रीनटेस्ट के बहाने फिल्म प्रोडक्शन टीम से जुड़े प्रमुख लोग लड़कियों का यौन शोषण करने की कोशिश करते हैं। बदले में उन्हें अच्छा रोल और पैसे का ऑफर किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्री रेड्डी - फोटो : SELF
जिनमें से कुछ लड़कियां तो एक्ट्रेस बनने के सपने को पूरा करने के लिए यह सौदा मंजूर कर लेती हैं तो कुछ अच्छा पैसा मिलने के कारण। पहले केवल बॉलीवुड में ही कास्टिंग काउच की बातें सामने आती थीं लेकिन अब टीवी की दुनिया इतनी ग्लैमरस हो गई है कि यहां भी ऐसी खबरें आती रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें