सोनाक्षी सिन्हा का बॉलीवुड करियर देखा जाए तो 'दबंग' सीरीज के अलावा उनकी झोली में ज्यादा हिट फिल्में नहीं हैं । लेकिन वो हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली इकलौती अभिनेत्री बन गई हैं । पिछले एक दशक में सोनाक्षी सिन्हा के डेब्यू से लेकर अब तक उनकी जो फिल्में आई हैं उनमें कुछ ऐसी रहीं, जिन्होंने 200 करोड़ का बिजनेस किया है। इनमें उनकी लास्ट हिट फिल्म 'मिशन मंगल' शामिल है।