फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डार्विन की थ्योरी' पर बोलीं लॉफ्टर चैलेंज की ये होस्ट, एजुकेशन गई तेल लेने

Mon, 22 Jan 2018 07:52 AM IST
amarujala.com-Presented By- अरविंद
विज्ञापन
1 of 6
Shruit Seth
वैज्ञानिक चार्ल्स डॉर्विन के सिंद्धात को चुनौती देने वाले केंद्रीय मंत्री सत्यपाल के बयान पर अब टीवी एक्ट्रेस का चौंकाने वाला बयान आया है। इस एक्ट्रेस ने मंत्री जी की बात को सही मानते हुए बहुत ही करारा जवाब दिया है....चलिए जानते हैं आखिर किस बात इतना भड़की ये एक्ट्रेस
विज्ञापन

2 of 6
Shruit Seth
40 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस और लॉफ्टर चैलेंज को होस्ट कर चुकी श्रुति सेठ ने केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह के उस बयान पर अपनी हामी भरी है जिसमें मंत्री जी ने चार्ल्ड डॉर्विन के सिद्धांत को कड़ी चुनौती दी है। मंत्री ने अपने बयान में कहा था कि..
विज्ञापन

3 of 6
केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
'मानव के क्रमिक विकास के डार्विन सिद्धांत को दुनिया भर में चुनौती मिल रही है। डार्विन सिद्धांत एक मिथ्या है। अगर मैं ऐसा कह रहा हूं तो इसके पीछे कोई आधार होगा। मैं भी विज्ञान का आदमी हूं, कला के बैकग्राउंड से नहीं आया हूं। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में पीएचडी की है।'

4 of 6
Satyapal Singh
मंत्री जी के बयान से आहत वरिष्ठ वैज्ञानिक राघवेंद्र गडगकर ने कहा कि मंत्री का बयान दर्शाता है कि राजनीतिक हितों के लिए विज्ञान और वैज्ञानिकों का ध्रुवीकरण किया जा रहा है। भारत की सबसे बड़ी बायोफार्मा कंपनियों में से एक बायोकॉन की प्रमुख किरन मजूमदार शॉ ने कहा कि यह विज्ञान और वैज्ञानिकों का अपमान है। 
विज्ञापन

5 of 6
Shruit Seth
वहीं, इस बात का जवाब देते हुए एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने ट्वीट में लिखा- ”बिल्कुल, हमारे पूर्वजों ने किसी बंदर को इंसान बनते नहीं देखा है, लेकिन उन्होंने यह भी नहीं देखा है कि भगवान ने इंसान को बनाया है। हम बहुत बुरे फंसे हैं। शिक्षा गई तेल लेने।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Satyapal singh
दरअसल, सत्यपाल सिंह ने बच्चों की किताबों में पढ़ाई जाने वाला डार्विन का मानव के क्रमिक विकास संबंधी सिद्धांत को गलत करार दिया था।  उन्होंने 19 जनवरी को महाराष्ट्र के ऑल इंडिया वैदिक सम्मेलन में कहा था कि इंसान की उत्पत्ति कभी बंदर से नहीं हुई। ऐसा न तो हमारे पूर्वजों ने देखा है और न ही कहीं लिखा है, बल्कि इंसान.. इंसान ही पैदा हुआ और इंसान ही रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें