टीवी शो में जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल पर सलमान खान और शिल्पा शेट्टी का लगातार विरोध हो रहा है। बढ़ते बवाल को देखते हुए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने ट्विटर पर माफी मांग ली है। बता दें कि शिल्पा और सलमान के खिलाफ शनिवार को मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई थी।
पढ़ें: जबरदस्त ओपनिंग के बाद भी शाहरुख को नहीं पछाड़ पाई सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है'
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
शिल्पा शेट्टी ने 23 दिसंबर को ट्विटर पर लिखा कि, 'मेरे पुराने इंटरव्यू के शब्दों को गलत ढ़ंग से पेश किया गया। वो शब्द किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मकसद से नहीं बोले गए थे।' एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- 'अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगती हूं।'
Some of my words from an interview in the past have been misinterpreted.It was never said with the intent of hurting anyone’s feelings...
— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) December 23, 2017
I apologize if they have. I’m proud to belong to a country that boasts of diverse castes and creeds and I respect each one of them.🙏🙏
— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) December 23, 2017
विज्ञापन
3 of 5
शिल्पा शेट्टी
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की फिल्म और टीवी यूनियन ने मुंबई में सलमान के घर के बाहर प्रदर्शन की धमकी दी है। धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान के घर गैलक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए हैं। इससे पहले विवादित बयान को लेकर सलमान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न की अलग-अलग धाराओं में आरपीआई की शिकायत पर अंधेरी पुलिस थाने में केस भी दर्ज कराया गया है।
4 of 5
shilpa shetty
आरोप है कि एक टीवी शो में दोनों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर लोगों की भावनाएं आहत की हैं। इससे पहले 22 दिसंबर को सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई। फिल्म रिलीज के साथ ही उनका विरोध शुरू हो गया और कई सिनेमाघरों में तोड़फोड़ की गई। बॉलीवुड के 'दबंग खान' के खिलाफ दिल्ली के गांधी नगर थाने में FIR दर्ज की गई थी। इस बीच मामले में राष्ट्रीय आयोग ने 7 दिन के अंदर उनसे जवाब मांगा है।
टीवी शो में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत पर राष्ट्रीय आयोग ने 7 दिन के भीतर दिल्ली और मुंबई पुलिस आयुक्त से इस मामले में जवाब मांगा है। आपको बता दें कि कर्मचारी यूनियन ने आरोप लगाया गया है कि एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर देशभर के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।