हाल ही में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपना 75वां जन्मदिन मनाया। ऐसे में जाहिर है उन्हें कई अनमोल उपहार इस मौके पर मिले होंगे। ऐसा ही एक अनमोल उपहार अभिनेत्री शेफाली शाह ने अभिनेता अमिताभ बच्चन को दिया है।
विज्ञापन
2 of 3
शेफाली शाह ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए एक पेंटिंग उपहार में दी है। शेफाली ने ट्विटर पर इस उपहार की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, "एक आदमी जिसे जानना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। एक आदमी जिसका मैं काफी सम्मान करती हूं और बेहद प्यार करती हूं। आशा है कि अमितजी आपको ये उपहार पसंद आएगा।
A man I am honoured to know.
A man I respect tremendously and love immensely.
Hope you liked the gift Amitji. @SrBachchan pic.twitter.com/mchQY81YSB
— Shefali Shah (@ShefaliShah_) October 27, 2017
शेफाली ने वास्तुशिल्प सार डिजाइनों के साथ एक आधुनिक शैली से लैस इस पेटिंग को चुना। बता दें कि 'द लास्ट लियर' के लिए ही शेफाली ने अमिताभ बच्चन के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए उनके जन्मदिन पर ये पेंटिंग दी है।