shanti priya
- फोटो : social media
मदर टेरेसा की बायोपिक करने की तमन्ना
शांतिप्रिया को अब फिल्मों में ऐसे किरदार निभाना पसंद है जो अपने समय की नामचीन महिलाओं पर केन्द्रित हों। वह कहती हैं, ‘निश्चित रूप से मेरे लिए सरोजिनी नायडू का किरदार निभाना काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। इसमें कुछ भी अपने मन से नहीं किया जा सकता। फिल्म के लेखक धीरज मिश्रा ने अपनी तरफ से फिल्म की पटकथा तो सुना दी लेकिन एक कलाकार होने के नाते मेरी भी जिम्मेदारी होती है कि मैं भी अपनी तरफ से रिसर्च करूं।’ यह पूछे जाने पर कि सरोजिनी नायडू के बाद किसकी बायोपिक करना चाहेंगी? शांतिप्रिया कहती हैं, ‘मदर टेरेसा की बायोपिक करना चाहती हूं। प्रिसेंस डायना और श्रीदेवी भी मेरी लिस्ट में शामिल हैं जिनके व्यक्तित्व से मैं प्रभावित रही हूं।’