फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री शमिता शेट्टी को गाली देकर ड्राइवर को पीट भागे 3 बदमाश, पुलिस ने की तीनों की पहचान

Wed, 30 Jan 2019 03:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shamita shetty
फिल्म अभिनेत्री शमिता शेट्टी एक सड़क हादसे को लेकर सुखियों में आ गई हैं। इस हादसे में तीन लोगों ने उन्हें गाली दी उनके ड्राइवर से भी हाथापाई की। यह घटना मुंबई के ठाणे में विवयाना मॉल के पास मंगलवार की है। यह पूरा मामला शमिता की कार से टकराए एक बाइक सवार के टकराने के बाद हुआ। गौरतलब है कि शमिता अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
shamita shetty
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, बीते मंगलवार दोपहर ढेड़ बजे एक बाइक सवार के शमिता की कार से टकराने के बाद ये झगड़ा शुरू हुआ। इस दौरान बाइक सवार के दो साथी और थे जिन्होंने पहले शमिता को गालियां दी और फिर ड्राइवर को बुरी तरह पीटा।न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार,शमिता शेट्टी ने ड्राइवर के बयान के आधार पर ठाणे पुलिस स्टेशन में तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।


 
विज्ञापन

3 of 5
Shilpa Shetty and Shamita
वहीं, ड्राइवर के बाइक की डिटेल देने पर उन तीनों लोगों की शिनाख्त की जा चुकी है। ड्राइवर ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि तीनों आरोपियों ने उन्हें थप्पड़ मारे और फिर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। 

4 of 5
शमिता शेट्टी
वहीं, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 323, 504, 427 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और आरोपी के वाहन की भी शिनाख्त हो गई है।  बता दें कि हाल ही में शमिता टीवी रियलिटी शो में खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित और शमिता शेट्टी
शमिता फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। उन्हें सुपरहिट फिल्म मोहब्बतें के अलावा जहर, कैश और मोहब्बत हो गई है तुमसे फिल्मों में देखा गया है। शमिता बॉलीवुड में हिट अभिनेत्री रहीं शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन भी हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें