फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री ने किया सुसाइड और फ्लॉप फिल्मों पर क्या बोले शाहरुख? ये पांच खबरें दिनभर रहेंगी चर्चा में

Sat, 25 Jan 2020 06:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
आमिर खान के साथ विवो फोन के विज्ञापन में काम कर चुकीं टेलीविजन जगत की चर्चित अभिनेत्री सेजल शर्मा ने शुक्रवार को मुंबई में अपने मीरा रोड स्थित आवास पर आत्महत्या कर ली है। सेजल को शोहरत स्टार प्लस के धारावाहिक दिल तो हैप्पी है जी से मिली। इस बारे में पुलिस ने घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट मिलने की बात कही है।

आमिर खान के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख खान ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बना रखी है। साल 2018 में उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन शाहरुख के फैंस इस इंजतार में हैं कि कब वो एक बार फिर किंग खान का जलवा बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। इस बीच शाहरुख ने अपने फैंस से ट्विटर के जरिए बातचीत की।

फैन ने पूछा- 'फिल्में फ्लॉप हो रही हैं, कैसा लग रहा है', शाहरुख ने यूं दिया जवाब
विज्ञापन

3 of 5
simi garewal - फोटो : Social Media
अपनी बेबाकी के मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बीते दिनों एक प्रेस कांफ्रेंस में निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने में हो रही देरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा था कि निर्भया के दोषियों को जेल में नही बीच चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए। कंगना के इस बयान को अब अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल का भी साथ मिल गया है।

कंगना रनौत के समर्थन में आईं सिमी ग्रेवाल, बोलीं- दुष्कर्मियों को जनता के बीच...

4 of 5
vinay sinh - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक विनय सिन्हा का निधन हो गया है। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में बतौर निर्माता भूमिका निभाई। विनय सिन्हा ने बॉलीवुड की अंदाज अपना अपना और रफू चक्कर जैसी कई शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस किया। हालांकि अभी तक उनके निधन की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। फिल्मों के अलावा विनय सिन्हा ने कई टीवी सीरियल्स का भी निर्माण किया था। 

सलमान-आमिर की जोड़ी को पर्दे पर हिट करने वाले दिग्गज निर्माता विनय सिन्हा का निधन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alaia Furniturewalla - फोटो : Social Media
सैफ अली खान और तब्बू की आने वाली फिल्म 'जवानी जानेमन' से एक और स्टार किड बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहीं हैं। मशहूर एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी और कबीर बेदी की नातिन आलिया फर्नीचरवाला इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। इन दिनों आलिया, सैफ और तब्बू जवानी जानेमन के प्रमोशन में जुटे हैं। हाल ही जब आलिया से उनकी मां पूजा बेदी की दूसरी शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बेबाकी से इसका जवाब दिया।

पूजा बेदी की दूसरी शादी पर बेटी आलिया ने दिया ऐसा जवाब, होने वाले पिता पर भी तोड़ी चुप्पी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें