फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan 7: सिर्फ 6000 रुपये के लिए सारा ने केदारनाथ में किया ऐसा काम, मरते-मरते बचीं जान्हवी कपूर

Thu, 14 Jul 2022 05:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सारा अली खान, जाहन्वी कपूर - फोटो : social media
बी-टाउन स्टार किड्स में एक-दूसरे के साथ दोस्ती होना कोई नई बात नहीं है। हमने बॉलीवुड में कई दोस्तों की जोड़ियां देखी हैं, जो एक-दूसरे पर जान छिड़कती हैं। इन्हीं जोड़ियों में से एक पटौदी खानदान की पोती सारा और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर की है। इन दोनों की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है, सारा और जान्हवी अक्सर पार्टी करते और घूमते-फिरते एक-दूसरे के साथ स्पॉट की जाती हैं। ऐसे में दोनों की यह जोड़ी करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन में निर्माता-निर्देशक के साथ गपशप करती नजर आएगी। इस सीजन का दूसरा एपिसोड आज यानी 14 जुलाई को रिलीज किया जाना है, जिसमें सारा और जान्हवी ने कई खुलासे किए। इन खुलासों में दोनों के केदारनाथ ट्रिप की एक ऐसी बात निकलकर आई, जिसे सुन सभी के रोंगटे खड़े हो गए।  
विज्ञापन

2 of 4
जान्हवी कपूर, सारा अली खान - फोटो : Instagram
करीब से किया मौत का अनुभव
'कॉफी विद करण 7' का आज प्रीमियर होने वाले नए एपिसोड में सारा अली खान और जान्हवी कपूर करण के साथ हंसी-ठिठोली करती नजर आएंगी। लेकिन जब सारा और जाहन्वी ने अपना केदारनाथ ट्रिप याद किया तो दोनों के साथ-साथ करण की सांसें भी थम गईं। जी हां, दोनों अभिनेत्रियों के साथ वहां कुछ ऐसा हुआ था, जिससे उनकी जान पर बन आई थी। दरअसल, दोनों ने हाल ही में की गई अपनी केदारनाथ यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे वे दोनों चढ़ाई के दौरान फंस गई थीं और रास्ते में खाई में गिरने भी वाली थीं। इस ट्रिप पर उन्होंने बहुत करीब से मौत का सामना किया था। सारा और जाहन्वी ने ये भी बताया कि वहां के शून्य से सात डिग्री सेल्सियस कम तापमान में वह दोनों लगभग जम ही गई थीं।     
विज्ञापन

3 of 4
सारा अली खान,जाहन्वी कपूर - फोटो : social media
मरते-मरते बची सारा-जान्हवी
'केदारनाथ' फिल्म में नजर आ चुकी सारा अली खान ने नेशनल टेलीविजन पर बताया कि 'हमने भैरवनाथ जाने का फैसला किया था और वहां चलने के लिए एक नॉर्मल रास्ता था। लेकिन, हमने अपनी यात्रा को एडवेंचरस बनाने का सोचते हुए और खुद को ज्यादा ही अक्लमंद समझते हुए, सीधे-साधे रास्ते को छोड़ चट्टानों की तरफ से जाने का तय किया। वहां पर एक 85 फीट की ढलान थी, जिस पर जान्हवी ने चढ़ने का फैसला किया।' सारा ने सिर्फ जान्हवी के कारण इसके लिए हां किया था, नहीं तो वह भी यह करने में डर रही थीं। चढ़ते-चढ़ते दोनों अभिनेत्रियां अटक गईं और तो और दोनों को वहां कोई मदद मिलने की भी उम्मीद नहीं लग रही थी। लेकिन दोनों की सांस में सांस तब आई जब दोनों ने किसी को आते देखा। हालांकि, उसने उन दोनों की कोई मदद नहीं की क्योंकि वह उन दोनों का कोई फैन था और उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था। इसके बाद सारा के ड्राइवर ने तकरीबन आधा घंटे बाद स्पेशल फोर्सेज की मदद से उन्हें बचाया। 
विज्ञापन

4 of 4
सारा अली खान, जान्हवीकपूर, करण जौहर - फोटो : social media
और बढ़ने वाली थीं दिक्कतें
मौत के मुंह से बचकर आने के बाद दोनों अभिनेत्रियों ने चैन की सांस ली ही थी कि उसके तुरंत बाद ही मौसम ने करवट ले ली। मौसम में हुए बदलाव ने दोनों की परेशानी में इजाफा कर दिया। जान्हवी ने 6000 हजार रुपए बचाने के लिए सारा के कम पैसे वाले नो हीटर होटल की पसंद को याद करते हुए बताया कि 'मैंने दो थर्मल, एक फर जैकेट, तीन शॉल, दो ट्रैक पैंट और दो स्वेटर के साथ केदारनाथ की यात्रा की थी। मैंने अपना हर एक कपड़ा पहन लिया था और फिर भी कांप रही थी।' जब सारा अपने दोस्तों से मिलने के बाद उनके कमरे में लौटी, तब तक जान्हवी के होंठ नीले पड़ चुके थे और वह बुरी तरह कांप रही थीं। इतना ही नहीं कमरे का बाथरूम भी बेहद खराब स्थिति में था। जान्हवी का कहना था कि अगर वह उस बाथरूम के पॉट पर बैठ जाती तो वह टूट ही जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें