आखिरकार, एक्टर नागा चैतन्य और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की लव स्टोरी बहुत जल्द ही शादी जैसे बंधन में बंधने जा रही है। दोनों की शादी 7 अक्टूबर को होगी। खबर है कि शादी कैथोलिक और पारंपरिक दोनों ही तौर तरीके से होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
यहां मिले थे दोनों पहली बार
2 of 4
Samantha And Chaitanya
दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'ये माया चेस्वे' के सेट पर 2009 में हुई थी। एक्ट्रेस सामंथा की ये पहली फिल्म थी। फिल्म की स्टोरी में दोनों ने एक मॉर्डन लव की परिभाषा को बताया था। बता दें कि सामंथा ने एक बार अपने इंटरव्यू में कहा था कि चैतन्य उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और आगे भी वे उनके अच्छे दोस्तों में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
इतने साल से मिलते रहे एक-दूजे से
3 of 4
Samantha And Chaitanya
2009 से 2015 में दोनों के बीच काफी बाते चली जिसे देखते हुए उनके अफेयर की बातें हवा लेने लगी। इसके बाद दोनों ने अपनी रिलेशनशिप का खुलासा किया। वहीं, चैतन्य के पिता और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन ने भी दोनों की रिलेशनशिप को मंजूर करते हुए उनकी इसी साल 29 जनवरी को सगाई करवा दी।
शादी गोवा में होगी और तकरीबन दो दिन तक शादी का प्रोग्राम चलेगा। इसके बाद हैदराबाद में भी एक रिसेप्शन होगा जिसमें कॉलीवुड और टॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां शामिल होंगी। यहां तक कि बात ये भी चल रही है कि 2015 और 2017 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के स्टार राणा दुग्गाबती भी इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं।