फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड के डर से बॉलीवुड से रातोंरात गायब हो गई थी ये हीरोइन, अब जी रही ऐसी जिंदगी

Fri, 09 Jun 2017 06:55 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 11
साक्षी शिवानंद
करीब डेढ़ दशक पहले तक ये हीरोइन बॉलीवुड में टॉप की हीरोइनों में शुमार थी, लेकिन अंडरवर्ल्ड के खौफ से ये हीरोइन इस कदर डर गई कि बॉलीवुड ही छोड़ दिया।

क्या आप जानते हैं कि ये हीरोइन कौन है और आजकल कहां है ?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
साक्षी शिवानंद
ये हैं एक्ट्रेस साक्षी शिवानंद। साक्षी ने फिल्म 'क्रोध' में सुनील शेट्टी की बहन का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो 'जंजीर', 'जनम कुंडली', 'पापा कहते हैं' और 'आपको भी पहले कहीं देखा है' में नजर आईं। साक्षी की डेब्यू हिंदी फिल्म 'जनम कुंडली' थी, लेकिन ये फ्लॉप रही।
विज्ञापन

3 of 11
साक्षी शिवानंद
हालांकि बाद में आई उनकी कुछ फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया और उनमें साक्षी की एक्टिंग को भी खूब सराहा गया। 'आपको पहले भी कहीं देखा है' फिल्म उनके करियर में टर्निंग पॉइट साबित हुई।

4 of 11
साक्षी शिवानंद
धीरे-धीरे वो टॉप स्टार बनने की राह पर निकल पड़ीं....लेकिन इससे पहले कि वो बॉलीवुड में और नाम कमा पातीं अंडरवर्ल्ड का किस्सा उनके सामने आ गया और उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया।
विज्ञापन

5 of 11
साक्षी शिवानंद
इसका खुलासा साक्षी शिवानंद ने खुद सालों पहले एक इंटरव्यू में किया था। तब साक्षी ने कहा था, 'मैं बुरी तरह डर गई थी जब मुझे पता चला कि मैं जिस फिल्म में काम करने जा रही हूं वो अंडरवर्ल्ड से है।'

विज्ञापन

6 of 11
साक्षी शिवानंद
मुझे हर किसी ने बताया कि बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का गहरा कनेक्शन रहा है। मैं डर गई, चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं और तभी मैंने बॉलीवुड छोड़ दिया और साउथ में चली गई।'
विज्ञापन

7 of 11
साक्षी शिवानंद
आपको जानकर हैरानी होगी कि साक्षी अंडरवर्ल्ड के नाम से इस कदर खौफ में आ गईं कि उन्होंने अपना पता-ठिकाना किसी को भी नहीं बताया। यहां तक कि जिस प्रोड्यूसर (जिसका कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से था) की उन्होंने फिल्म साइन की थी वो भी उन्हें कॉल करता था, लेकिन साक्षी ने अपना नंबर ही बदल लिया।

8 of 11
साक्षी शिवानंद
किसी को भी इस बात की खबर नहीं थी कि साक्षी कहां हैं ? किसी को समझ नहीं आया कि रातोंरात साक्षी अंडरग्राउंड होकर कहां चली गईं ?

9 of 11
साक्षी शिवानंद
क्या आप जानते हैं कि वो आजकल कहां हैं और क्या कर रही हैं ?

आज साक्षी शिवानंद साउथ की फिल्मों में काम कर रही हैं और वहां की पॉपुलर हीरोइनों में शुमार हैं।

10 of 11
साक्षी शिवानंद
कम वक्त में ही साक्षी साउथ में स्टारडम हासिल कर चुकी हैं। साक्षी शिवानंद चिरंजीवी से नागार्जुन, बालाकृष्णन और मोहन बाबू जैसे साउथ के बड़े स्टार्स के साथ काम किया।
विज्ञापन

11 of 11
साक्षी शिवानंद
आज साक्षी साउथ में खूब नाम और पैसा कमा रही हैं लेकिन आज भी उन्हें इस बात का मलाल है कि जब वो टॉप पर थीं तभी उन्हें अंडरवर्ल्ड के डर से बॉलीवुड छोड़ना पड़ा वरना आज वो हिंदी फिल्मों की टॉप हीरोइनों में से एक होतीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें