नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देशभर में प्रदर्शन जारी है। विरोध हिंसा तक पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा हिंसा की खबर उत्तरप्रदेश से है। खबर है कि उत्तर प्रदेश में प्रदर्शनों के दौरान 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच विरोध का हिस्सा रहीं अ सूटेबल ब्वॉय अभिनेत्री और कांग्रेस कार्यकर्ता सदफ जफर को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बता दें कि सोमवार को सदफ की जमानत याचिका सेशन कोर्ट से खारिज हो गई।