फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने कुत्ते को लेकर चर्चा में आ गई ये पॉपुलर एक्ट्रेस, मामला जानकर आपको भी होगी हैरानी

Sat, 23 Dec 2017 02:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया सेन
अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली रिया सेन एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, रिया के नोएडा स्थित घर के पास से उनके कुत्ते को बदमाश उठाकर ले गए। बदमाशों ने कुत्ते को टहला रहे नौकर के विरोध करने पर उसे चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

2 of 5
रिया सेन
रिया सेन के पति ने कुत्ते को वापस करने वाले के लिए 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। साथ ही, उन्होंने थाना फेस दो पुलिस में शिकायत दी है। रिया सेन, पति शिवम तिवारी और सास-ससुर के साथ ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-93बी के ओमेक्स फॉरेस्ट सोसायटी में रहती हैं।

पढ़ें- एक शब्द ने खराब कर दी 'टाइगर' की ओपनिंग, जिंदा होने के बावजूद पड़ सकता कमाई पर असर
विज्ञापन

3 of 5
रिया सेन
उनके ससुर चिंतन तिवारी ने बताया कि बेटे शिवम के पास अमेरिकन बुली ब्रीड का कुत्ता है।  उनका नौकर शाम करीब 6 बजे सोसायटी के बाहर कुत्ते को टहलाने ले गया था। इसी दौरान कार सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और नौकर को चाकू दिखाकर कार में कुत्ता डालकर फरार हो गए। वारदात सोसायटी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। 

पढ़ें- विराट-अनुष्का को पीएम मोदी ने दिया जबरदस्त तोहफा, देखकर दूल्हा-दुल्हन को नहीं हुआ यकीन

4 of 5
रिया सेन
अमेरिकन बुली ब्रीड के कुत्ते की कीमत भारत में 35 से 50 हजार रुपए तक है। कीमत ज्यादा होने और तेजी से बढ़ती मांग को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि ब्रीडिंग कराने के लिए बदमाश कुत्ते को ले गए हैं। इससे पहले भी नोएडा में महंगे कुत्तों को उठा ले जाने के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ मामलों में फिरौती भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया सेन
कुत्ते के गायब होने से घर के सभी सदस्य दुखी हैं। इसी कारण रिया के पति ने 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है। साथ ही, उन्होंने विज्ञापन में लिखा है कि सूचना देने वाले या कुत्ता लौटाने वाले से न तो कोई पूछताछ की जाएगी और न ही उसकी पहचान पूछी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें