फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच डॉक्टरों को नहीं मिल रहा वेतन, अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने उठाए सवाल

Fri, 12 Jun 2020 10:59 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
पूरे देश में कोविड-19 की महामारी तेजी से फैल रही है। लोगों को बचाने और उनकी सुरक्षा के लिए डॉक्टर और पुलिसकर्मी दिन- रात काम कर रहे हैं। इन सबके बीच हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि दिल्ली के कस्तूरबा अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों को तीन महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। डाक्टरों की इस परेशानी को लेकर अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी आवाज उठाई है। 
विज्ञापन

2 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं। ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर दिल्ली के डॉक्टरों को वेतन नहीं मिलने पर चिंता जताई है। उन्होंने ट्विटर पर कस्तूरबा अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से लिखे गए एक पत्र को भी साझा किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा ने पत्र साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारे जीवन काल की सबसे बड़ी महामारी के दौरान डॉक्टरों को वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा है?' वहीं पत्र में डॉक्टरों ने दावा किया है कि उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

4 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि बीते दिनों ऋचा चड्ढा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को प्रवासी मजदूरों का दर्द बयां करने की वजह से सुर्खियों में थीं। दरअसल निर्मला सीतारमण ने लॉकडाउन की वजह धीमी पड़ी अर्थव्यवस्था के लिए आर्थिक पैकेज का एलान किया था। इस दौरान वित्त मंत्री से प्रवासी मजदूरों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पार्टी को इस मुद्दे पर राजनीति न करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
इस वीडियो को साझा करते हुए ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर निर्मला सीतारमण से मजदूरों को घर पहुंचाने की अपील की थी। अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'कृपया इन मजदूरों के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था कर दें, पैदल चलने की तुलना में इससे उनका काफी समय बचेगा। इससे ने सिर्फ समय बचेगा बल्कि उनकी जान भी बच जाएगी।' 
 

पढ़ें: अमिताभ बच्चन से लेकर ऋषि कपूर तक, फिल्मों के लिए इन सितारों ने किया खास मेकअप, पहचानना भी हो गया था मुश्किल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें