पूरे देश में कोविड-19 की महामारी तेजी से फैल रही है। लोगों को बचाने और उनकी सुरक्षा के लिए डॉक्टर और पुलिसकर्मी दिन- रात काम कर रहे हैं। इन सबके बीच हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि दिल्ली के कस्तूरबा अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों को तीन महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। डाक्टरों की इस परेशानी को लेकर अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी आवाज उठाई है।