फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन बनीं रेखा की जब उनकी सास ने कर दी थी चप्पलों से पिटाई, चुपचाप खड़ा देखता रहा यह एक्टर

Sun, 18 Mar 2018 08:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rekha and amitabh
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा की जिंदगी विवादों में ही रही है। कहते है उनकी निजी जिंदगी में आज भी एक राज है और उनके बेडरूम में उनके अलावा किसी नौकर को भी जाने की इजाजत नही है। लेकिन जब शादी करके अपने ससुराल पहुंची तो उनकी सास ने उनपर वार कर दिया...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Rekha
बता दें कि रेखा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1970 में आयी फिल्म ‘सावन भादों’ से की थी। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी। हालांकि रेखा को अपने फिल्मी करियर के दौरान काफी संघर्ष भी करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 6
Vinod Mehra
ऐसा ही एक बहुत अहम किस्सा उनके बारे में फेमस है। रेखा ने एक्टर विनोद मेहरा से शादी की थी और जब वह अपने पति के साथ घर पहुंची तो उनकी सास ने उनपर चप्पलों से वार किया। मां का फेवरेट बेटे और अच्छे लड़के वाले किरदारों के लिए याद किए जाने वाले विनोद मेहरा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर की थी। 

4 of 6
Vinod Mehra
विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को हुआ था। बता दें कि बॉलीवुड में विनोद मेहरा और रेखा के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हुई थी| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेखा ने विनोद मेहरा से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।  वहीं, बेहद कम उम्र में रेखा ने भी फिल्मो में कदम रखा और एक बार तो उन्होंने बॉलीवुड को जंगल भी कहा था। उन्हें शुरू में कई तरह के शोषण का सामना करना पड़ा और ये संघर्ष उनकी जिंदगी में लंबे समय तक चला।
विज्ञापन

5 of 6
Vinod Mehra
विनोद मेहरा अपनी शादी की वजह से काफी सुर्खियों में रहे। उन्होंने कुल तीन शादी की थी। हालाँकि जब उनका रेखा के साथ ऐसा मामला सामने आया था उससे पहले विनोद दो शादी कर चुके थे। लेकिन उनकी दोनों शादी असफल रही। वहीं, रेखा से रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने तीसरी शादी भी कर ली| हालांकि रेखा और विनोद मेहरा की शादी का अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rekha
लेकिन उनके अफेयर को लेकर हर तरफ चर्चा थी। रेखा ने एक इंटरव्यू में इस बात से इनकार कर कहा था कि वे उनके शुभचिंतक थे। मगर रेखा सिंगल है लेकिन आज भी मंगलसूत्र पहनती है और मांग भरती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें