बॉलीवुड में सलमान-शाहरुख जैसे सुपरस्टार की 'मां' का रोल निभाने वाली रीमा लागू अब नहीं रहीं। उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। तबीयत खराब होने पर उन्हें देर रात कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
रीमा लागू ने अपने करियर की शुरुआत मराठी टीवी सीरियल से की थी। रीमा को उस समय पहचान मिली जब उन्होंने फिल्म 'मैंने प्यार किया' में काम किया। इस फिल्म में रीमा ने सलमान खान की मां का रोल निभाया था। इसके बाद से रीमा ने कई हिट फिल्मों में काम किया। आइए जानते हैं रीमा की वो 7 बड़ी फिल्में जिसमें उन्होंने लीड रोल भले ना प्ले किया हो। लेकिन वो बॉलीवुड की फेमस 'मां' जरूर बन गईं।
विज्ञापन
नहीं रहीं शाहरुख-सलमान की रील 'मां'
2 of 8
रीमा लागू
वास्तव- इस फिल्म में रीमा लागू ने संजय दत्त की मां का किरदार निभाया था। फिल्म भले ही हिट ना रही हो लेकिन रीमा लागू को मां के किरदार में दर्शकों ने पसंद किया था।
विज्ञापन
नहीं रहीं शाहरुख-सलमान की रील 'मां'
3 of 8
रीमा लागू
मैंने प्यार किया- यही फिल्म थी जिससे रीमा लागू को बॉलीवुड में पहचान मिली। सलमान खान की 'मां' के किरदार में रीमा लागू खूब फबी थीं।
नहीं रहीं शाहरुख-सलमान की रील 'मां'
4 of 8
रीमा लागू
जुड़वा- डेविड धवन की इस फिल्म में रीमा ने सलमान खान की मां का रोल प्ले किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब इसका रीमेक भी बनने जा रहा है।
विज्ञापन
नहीं रहीं शाहरुख-सलमान की रील 'मां'
5 of 8
रीमा लागू
हम साथ-साथ हैं- रीमा लागू शायद फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या की फेमस रील 'मां' हैं। 'मैंने प्यार किया' के बाद सूरज ने अपनी लगभग अपनी हर फिल्म में रीमा लागू को 'मां' का रोल दिया जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। 'हम साथ साथ हैं' में रीमा ने सैफ अली खान, सलमान खान और मोहनीश बहल की मां का रोल प्ले किया था।
विज्ञापन
नहीं रहीं शाहरुख-सलमान की रील 'मां'
6 of 8
रीमा लागू
कुछ-कुछ होता है- करण जौहर की इस फिल्म में रीमा लागू ने काजोल की मां का किरदार निभाया था। बड़े-बड़े कलाकार होने के बावजूद रीमा लागू ने इस फिल्म में काम कर सभी का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन
नहीं रहीं शाहरुख-सलमान की रील 'मां'
7 of 8
रीमा लागू
हम आपके हैं कौन- सूरज बड़जात्या की एक और फिल्म में रीमा लागू को 'मां' बनने का मौका मिला। इस फिल्म में रीमा ने माधुरी दीक्षित और रेणुका साहणे की मां का किरदार निभाया था। फिल्म के गाने 'आज हमारे दिल में अजब सी' में रीमा को काफी पसंद किया गया था।