फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिद की वजह से खुद का करियर बर्बाद कर बैठीं रंजीता, कभी घर पर डायरेक्टर्स की लगती थी लाइन

Fri, 12 Apr 2019 03:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranjeeta
80 के दशक का जाना-पहचाना चेहरा रहीं रंजीता कौर को भला कौन नहीं जानता होगा। पहली ही फिल्म में ऋषि कपूर जैसे बड़े स्टार का साथ मिला तो बाद में राजश्री जैसे प्रतिष्ठित बैनर। लेकिन मिथुन के साथ अफेयर के किस्से और बढ़ते शोहरत को रंजीता संभाल नहीं पाई और उनका पीक पर पहुंचा करियर औंधे मुंह गिर गया।
विज्ञापन

2 of 5
Ranjeeta
रंजीता कौर ने 'लैला मजनू' और 'अंखियों के झरोखों से' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए अपने लिए एक अच्छा खासा वर्ग खड़ा किया। दो बड़ी हिट देने के बाद रंजीता सभी की पसंद बन गईं थीं। हर निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता था। लेकिन एक ऐसा वक्त आया जब उनका करियर डूबने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
Ranjeeta
वैसे तो रंजीता बहुत ज्यादा खूबसूरत नहीं थीं लेकिन पुणे फिल्म संस्थान से अभिनय की बारीकी ने उन्हें कामयाब अभिनेत्री बनाया। करियर के इसी मोड़ पर रंजीता ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ 'तराना', 'सुरक्षा' जैसी और कई फिल्में की और बढ़ते शोहरत को रंजीता संभाल नहीं पाईं।

4 of 5
Ranjeeta
लगातार कई बेकार फिल्में साइन करने और फ्लॉप होने से रंजीता थोड़ी सी तुनकमिजाज और चिड़चिड़ी हो गईं। कहा तो ये भी जाता है कि उस वक्त रंजीता ने फिल्मों में बोल्ड सीन्स करने से मना कर दिया था जिसकी वजह से उनका करियर अन्य हीरोइनों के मुकाबले पिछड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bollywood flashback ranjeeta kaur
रंजीता ने फिल्मों से संन्यास लेना ही बेहतर समझा और 90 के दशक में ही इंडस्ट्री छोड़ दी। हालांकि तकरीबन 15 सालों बाद साल 2005 में रंजीता ने 'अंजाने' फिल्म से बड़े पर्दे पर फिर से वापसी की लेकिन उनका जादू दर्शकों पर नहीं चल पाया। रंजीता को अहसास हो गया कि अब फिल्मों में उनका सिक्का नहीं जमने वाला है इसलिए कुछ और काम करने में ही भलाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें