फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब होगी Bigg Boss 11 में एक और नई एंट्री, सलमान समेत सभी कंटेस्टेंट्स लेंगे 'हिचकी'

Thu, 04 Jan 2018 08:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Rani and Salman
बिग बॉस अपनी चरम सीमा पर है और घर में केवल छह कंटेस्टेंट्स ही फाइनल में पहुंचने की जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में घरवालों का हौसला बढ़ाने और बिग बॉस की स्टेज पर आग लगाने रानी मुखर्जी पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Rani Mukerji
जी हां, बिग बॉस में 5 जनवरी यानि कि शुक्रवार के एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपना जलवा दिखाने आ रही हैं। दरअसल, वे उनकी आने वाली फिल्म 'हिचकी' को बिग बॉस के सेट पर प्रमोट करती नजर आएंगी। साथ ही रानी फिल्म की कहानी के बारे में भी सलमान और घरावालों को बताएंगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
Rani Mukerji
​बता दें कि सलमान और रानी एक साथ कई फिल्मों में नजर आए हैं। जिसमें 'हेलो ब्रोदर' जैसी हिट फिल्म भी शामिल है। बताया जा रहा है कि रानी फिल्म से जुड़े कई राज बिग बॉस के सेट पर खोलने वाली हैं। यहां तक कि सलमान को भी फिल्म 'हिचकी' का ट्रेलर बेहद पसंद आया हैं।
 

ये है फिल्म की कहानी 

4 of 5
Rani Mukerji
याद हो तो 22 दिसंबर को रिलीज हुई सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की रिलीजिंग पर फिल्म 'हिचकी' के ट्रेलर को अटैच किया गया था। फिल्म को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' डायरेक्ट की थी।  बता दें कि यशराज बैनर तले बनी ये फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rani Mukerji
रानी फिल्म में नैना माथुर का किरदार निभा रही हैं जिसे नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर है। इसी के चलते रानी फिल्म में बहुत जल्द हिचकी पर हिचकी लेती हैं। फिल्म 'हिचकी' लेखक ब्रेड कोहेन की बायोग्राफी 'फ्रंट ऑफ दा क्लास' पर आधारित है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे अपनी कमजोरियों को रानी अपनी ताकत में बदलकर जिंदगी की चुनौतियों से लड़ती नजर आएंगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें