1997 में आई फिल्म 'जुड़वा' के रीमेक बनने की खबरें इन दिनों फिल्मी गलियारों में है। सलमान खान के रोल के लिए वरुण धवन का नाम फाइनल माना जा रहा है, वहीं फिल्म की दोनों हीरोइनों के रोल को लेकर भी चर्चा चल रही हैं। 'जुड़वा' में सलमान खान के साथ दो हीरोइन दिखी थी, एक करिश्मा कपूर और दूसरी रंभा। करिश्मा, सलमान, शक्ति कपूर तो लगातार पर्दे पर दिखते रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं आज रंभा कहां हैं?
विज्ञापन
2 of 5
रंभा ने 90 के दशक में कई हिट फिल्में दीं। सलमान के साथ जुड़वा के बाद 'बंधन' में उनकी जोड़ी सलमान के साथ जमी। इसके बाद दक्षिण भारत की फिल्म इंडस्ट्री में तो उन्हें फिल्में मिलती रहीं लेकिन हिन्दी फिल्मों से वो दूर हो गईं। जो रोल मिले भी वो भी बहुत छोटे। आखिर उन्होंने घर बसाने का फैसला किया।
विज्ञापन
3 of 5
रंभा ने 2010 में बिजनेसमैन इन्द्रन पद्मानाभन से शादी कर ली। उनकी दो बेटी लान्या और साशा हैं। कभी सलमान के साथ ठुमकने वाली रंभा आज ऐसी दिखती हैं।