फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइन का बॉलीवुड पर चौंकाने वाल बयान- 'न्यूकमर्स फिल्म पाने के लिए...'

Fri, 23 Feb 2018 12:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राइमा सेन
हिंदी और बांग्ला फिल्मों की हीरोइन राइमा सेन ने बॉलीवुड को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। राइमा का कहना है कि बॉलीवुड में किसी डायरेक्टर के साथ सोने से फिल्में नहीं मिलती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राइमा सेन
राइमा सेन ने यह बयान #MeToo अभियान के तहत दिया। राइमा ने एक लीडिंग वेबसाइट से बात करने के दौरान कहा, 'यह सबकी अपनी-अपनी सोच हो सकती है। सभी को इस बात का अहसास होना चाहिए और मान लेना चाहिए कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।'
विज्ञापन

3 of 6
राइमा सेन
'अगर आपको ऐसा लगता है कि डायरेक्टर के साथ सो जाएंगी और आपको फिल्म मिल जाएगी तो यह फंडा कभी काम नहीं करता।' राइमा ने यह भी कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें ऐसे किसी हैरेसमेंट का सामना नहीं करना पड़ा।

4 of 6
राइमा सेन
राइमा का मानना है कि जो यंगस्टर्स नॉन फिल्मी परिवारों से आते हैं वे कास्टिंग काउच जैसी चीजों में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि ऐसे न्यूकमर्स को पता न हो कि इंडस्ट्री में काम कैसे होता है। उन्हें सिस्टम को समझने की जरूरत है।'
विज्ञापन

5 of 6
राइमा सेन
राइमा सेन ने यह भी कहा कि कास्टिंग काउच सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं, हर जगह मौजूद हैं। राइमा के मुताबिक, 'टैलेंट ही सबकुछ होता है। आपके पास टैलेंट है तो कोई बैकअप प्लान भी होगा। लेकिन अगर टैलेंट नहीं है तो जाहिर सी बात है कि आपको खुद पर यकीन भी नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राइमा सेन
बता दें कि राइमा ने 'दमन' (2001), 'परिणिता'(2005), 'सी कंपनी' (2008), 'तीन पत्ती' (2010) और 'बॉलीवुड डायरीज'(2016) जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। हिंदी के साथ-साथ उन्हें बांग्ला सिनेमा के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें