फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने अपनी जान खतरे में डाल बचाई थी इस हीरोइन की जान, आज है यहां की 'रानी'

Tue, 08 Aug 2017 12:16 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
प्रीति सप्रू
इस हीरोइन की तस्वीर देख कुछ याद आया आपको ? 'लावारिस' और 'आज का अर्जुन' जैसी अमिताभ बच्चन की फिल्मों में ये हीरोइन नजर आई थी। इन फिल्मों में इस हीरोइन का साइड रोल था, तो हो सकता है कि लोगों ने इस पर ज्यादा ध्यान ना दिया होता, लेकिन जब भी फिल्म में इस हीरोइन पर मुसीबत आती थी तो अमिताभ बच्चन हमेशा ही मदद के लिए पहुंच जाते थे।

क्या आप जानते हैं कि आजकल ये हीरोइन कहां है और कैसी दिखती है ?

पढ़ें - इस एक्टर की वजह से अमिताभ की जान पर बन आई थी, सालों तक नहीं मिला था काम
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रीति सप्रू
इस हीरोइन का नाम है प्रीति सप्रू जो आज पंजाबी फिल्मों की सुपरस्टार हैं। प्रीति सप्रू पंजाबी सिनेमा पर सालों से राज कर रही हैं। अपने अभी तक के करियर में वो कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। प्रीति को शुरुआत में बेशक साइड रोल करने को ही मिले लेकिन उनमें भी वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं।

पढ़ें - 'हम आपके हैं कौन' को 23 साल पूरे, जानें कहां और किस हाल में है पूरी स्टार कास्ट
 
विज्ञापन

3 of 6
प्रीति सप्रू
प्रीति सप्रू जानेमाने एक्टर डी के सप्रू की बेटी हैं जिन्होंने 350 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। वहीं उनकी मां हेमवती सप्रू भी जानमानी अदाकारा रही हैं। प्रीति ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में की थी।

अपने करियर में उन्हें अमिताभ बच्चन के अलावा राजेश खन्ना और जितेंद्र जैसे सुपरस्टारों के साथ काम करने का मौका मिला। हिंदी फिल्मों के साथ साथ प्रीति सप्रू ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया और एक बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।

पढ़ें - मजाक मजाक में ही ये हीरोइन बन गई थी किशोर कुमार की तीसरी वाइफ, आज है इस सुपरस्टार की बीवी
 

4 of 6
प्रीति सप्रू
प्रीति सप्रू ना सिर्फ एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं बल्कि वो एक सफल निर्देशक भी हैं जो 'कुर्बानी जट दी' जैसी कई हिट पंजाबी फिल्में डायरेक्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा प्रीति सप्रू ने कुछ हिंदी फिल्मों की कहानी भी लिखी है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रीति सप्रू
बेशक प्रीति सप्रू कुछ वक्त बाद बॉलीवुड से गायब हो गईं थीं लेकिन उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से आज सभी को अपना कायल बना लिया है। बेशक इतने सालों में अब वो काफी बदल चुकी हैं। उनका हुलिया पूरी तरह से बदल गया है लेकिन इससे उनके हुनर और काम पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रीति सप्रू
आज वो ना सिर्फ एक सफल एक्ट्रेस और डायरेक्टर हैं बल्कि समाज कल्याण के कामों से भी जुड़ी हुई हैं। 

प्रीति सप्रू बाकी फिल्म स्टार्स की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित हैं और अक्सर उनके लिए रैलियां करती हुई भी नजर आई हैं। बीजेपी के साथ मिलकर वो पंजाब में में फैली ड्रग्स की समस्या को जड़ से खत्म करना चाहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें