छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। टेलीविजन सीरियल बालिका वधू से प्रसिद्धी हासिल करने वाली प्रत्यूषा केवल 24 वर्ष की थीं। प्रत्यूषा के सह कलाकार राहुल राज सिंह के साथ करीबी रिश्ते थे और वह उसी के साथ रह भी रहीं थी। कुछ ही दिनों में उनकी राहुल राज सिंह के साथ शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
काफी समय से तनाव से गुजर रही थीं
2 of 5
प्रत्युषा बनर्जी
वहीं, प्रत्यूषा के सह कलाकार एजाज खान ने कहा कि वह खुदकुशी नहीं कर सकती उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं और उन्होंने हत्या का शक जाहिर किया है। हालांकि असलियत का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल पाएगा। प्रत्यूषा का आखिरी व्हाट्सऐप संदेश था कि 'मरने के बाद भी तुझसे मुंह न मोड़ेंगे।' इस संदेश से कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रत्यूषा और ब्वायफ्रेंड राहुल के बीच रिश्ते बिगडऩे लगे थे।
विज्ञापन
राहुल राज सिंह के साथ करीबी रिश्ते
3 of 5
बालिका वधु
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रत्यूषा ने कांदिवाली स्थित अपने घर में शुक्रवार दोपहर में फांसी लगाई। घटना के तुरंत बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यूषा ने बालिका वधू सीरियल में आनंदी का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने अन्य कई सीरियलों में भी काम किया।
अभिनय से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई
4 of 5
प्रत्युषा
पुलिस ने अभी तक आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया है। प्रत्यूषा के सभी करीबी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रत्युषा को लेकर पिछले दिनों कई विवाद भी सामने आए थे। प्रत्यूषा मूल रूप से जमशेदपुर की रहने वाली थीं।
दो महीने पहले जब वह कांदिवली में रहती थी तब कुछ लोग उनके घर आ धमके थे। राहुल राज से कर्ज वसूली को लेकर प्रत्यूषा उन लोगों से भीड़ गई थीं। इस खुदकुशी के मामले को पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। प्रत्यूषा ने बालिका वधू के अलावा रिएलिटी शो झलक दिखला जा, बिग बॉस, पॉवर कपेल के अलावा ससुराल सिमर का में अपने अभिनय से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई थी।