फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान और उनके भाइयों पर इस हीरोइन ने लगाया गैंगरेप का आरोप, बोली- 'सुल्तान की शूटिंग के दौरान...'

Wed, 17 Oct 2018 12:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन के तहत कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं । इसमें नाना पाटेकर, आलोक नाथ, साजिद खान और जतिन दास पर एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं । अब इस मीटू मूवमेंट में सलमान खान और उनके भाइयों का नाम भी शामिल हो गया है ।
विज्ञापन

2 of 5
pooja misra
एक्ट्रेस पूजा मिश्रा ने सलमान खान और उनके दोनों भाइयों पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है । मॉडल और वीजे रह चुकीं पूजा मिश्रा ने कहा है कि 'सुल्तान' की शूटिंग के दौरान सलमान और उनके भाइयों ने उनका रेप किया । इतना ही नहीं पूजा ने शत्रुघ्न सिन्हा पर काला जादू करने का आरोप लगाया है ।
 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
पूजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया । इसमें उन्होंने कहा, 'सलमान खान, अरबाज और सोहेल ने एक बार नहीं कई बार उनका रेप किया ।' पूजा आगे कहती हैं, 'शत्रुघ्न सिन्हा ने मेरा फोन और लैपटॉप हैक करके मेरे क्रिएटिव आइडिया चुरा लिए ।'

4 of 5
salman khan
साथ ही उन्होंने कहा, 'शत्रुघ्न सिन्हा ने मेरे ऊपर काला जादू किया है । तब से अब तक मुझे भूत डराते रहते हैं ।' पूजा के इस वीडियो पर यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं । सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वो ऐसा सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए कर रही हैं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan
कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि पूजा को अपने दिमाग का इलाज करवा लेना चाहिए। सलमान और उनके भाइयों पर आरोप लगाने के बाद पूजा बुरी तरह से ट्रोल हो गई हैं । बता दें कि सलमान खान से पहले नाना पाटेकर, साजिद खान, आलोक नाथ, कैलाश खेर और सुभाष घई जैसे बड़े सेलेब्रिटीज पर यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें