फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून की फोटोज पर नुसरत जहां हुईं ट्रोल, फिर कुछ ऐसे दी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि

Wed, 07 Aug 2019 10:40 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नुसरत जहां और सुषमा स्वराज - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे देश में सुषमा स्वराज के निधन के चलते शोक की लहर है। क्या आम और क्या खास, हर कोई सुषमा स्वराज के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहा है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बांग्ला सिनेमा की एक्ट्रेस नुसरत जहां को ऐसे वक्त में हनीमून की फोटोज पोस्ट करने के चलते सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल कर दिया। जिसके बाद नुसरत ने कुछ ऐसे सुषमा को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

2 of 6
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल नुसरत जहां देश के बार हनीमून मना रही हैं। ऐसे में सुषमा के निधन की जानकारी लंबे वक्त तक उन्हें नहीं हो पाई। ऐसे में नुसरत ने अपने फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए तो फैंस खफा हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने नुसरत के फोटोज पर ही कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने की घोषणा और उसके बाद सुषमा स्वराज के निधन पर कोई कमेंट नहीं करने की शिकायत की। जिसके बाद नुसरत ने महज इंस्टाग्राम पर स्टोरी के माध्यम से सुषमा के निधन पर दुख जाहिर किया।

4 of 6
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने नुसरत के फोटोज पर कई कमेंट किए थे। जिसमें एक यूजर ने लिखा था- 'मैम आपको पता है सुषमा स्वराज जी का निधन हो गया है।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा था- 'आप सांसद हैं. आपने कितना काम किया है अपने क्षेत्र में? हमें बताइए। अगर आपको काम करने की इच्छा नहीं है तो वोट मांगना बंद करें। चुनाव जीतने के बाद 5 साल एन्जॉय करना, उम्मीद है आप इसका जवाब देंगी।'
विज्ञापन

5 of 6
nusrat jahan - फोटो : instagram
वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'लोकसभा में आर्टिकल 370 जैसे क्रिटिकल बिल पर चर्चा हो रही है। आप यहां पिकनिक मना रही हैं।' गौरतलब है कि नुसरत ने 19 जून को कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी। यह शादी तुर्की के शहर इंस्तानबुल में दो तरह के रीति-रिवाजों के साथ पूरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nusrat jahan - फोटो : instagram
पहले उन्होंने हिंदू रीति रिवाज से शादी की और फिर क्रिश्चियन रीति से एक-दूसरे को हमसफर बनाया। शादी के बाद से ही नुसरत लगातार सुर्खियों में हैं। नुसरत ने कुछ दिन पहले ही पति के साथ अपना पहला सिंधारा भी सेलिब्रेट किया था । नुसरत ने सिंधारा सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें