मॉडल और एक्ट्रेस परवीन दुसांज उस समय अचानक चर्चा में आ गई थीं जब उन्होंने अपने से 29 साल बड़े एक्टर कबीर बेदी से शादी कर ली थी। ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस परवीन और कबीर बेदी ने 10 साल के अफेयर के बाद शादी की थी।
विज्ञापन
2 of 9
परवीन दुसांज
परवीन से ये कबीर की चौथी शादी थी। अपने 70वें जन्मदिन पर साल 2016 में कबीर ने परवीन से शादी कर ली थी। परवीन मॉडल और एक्ट्रेस के अलावा टीवी प्रोड्यूसर भी हैं।
पढ़ें- 14 की उम्र में 15 साल की लड़की से दारा सिंह ने की थी शादी, B ग्रेड फिल्मों के लिए लेते थे मोटी फीस
विज्ञापन
3 of 9
परवीन दुसांज
शादी से पहले परवीन कई सालों तक कबीर के साथ लिव इन में रहीं। कमाल की बात ये है कि परवीन, कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी से 4 साल छोटी हैं।
पढ़ें- सनी लियोन को देखने के लिए पागल हुए फैंस, पोस्टर फाड़कर खींचने लगे फोटो
4 of 9
परवीन दुसांज
परवीन दुसांज मॉडल निन दुसांज की बहन हैं। निन आफताब शिवदासानी की पत्नी हैं। परवीन 6 भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं।
विज्ञापन
5 of 9
परवीन दुसांज
परवीन और कबीर की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। पहले कबीर से शादी के लिए परवीन के घर वाले राजी नहीं थे लेकिन बाद में सब मान गए।
विज्ञापन
6 of 9
परवीन दुसांज
परवीन और कबीर की शादी गुरुद्वारे में हुई थी जहां दोनों के परिवार के सभी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। लेकिन कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी इस शादी से नाखुश थीं।
विज्ञापन
7 of 9
पूजा बेदी
पूजा बेदी ने एक पोस्ट डालते हुए कहा था कि हर कहानी में एक चुड़ैल और सौतेली मां होती है। मेरी अब आ गई है। वहीं कबीर ने पूजा की इस बात को गलत कहा था।
8 of 9
परवीन दुसांज
कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई, जिससे उनकी बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुए। प्रोतिमा से रिश्ते खराब होने के बाद ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की।
सुसैन से तलाक के बाद कबीर ने 1990 में तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की और साल 2005 में ये रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद कबीर ने चौथी शादी परवीन दुसांज से की थी।