पिछले साल बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रहीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर सहित सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और विनोद मेहरा के बेटे ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब इस साल भी कई बॉलीवुड सितारों के बेटे-बेटियों के बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरें आ रही हैं। इस क्रम में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा का भी नाम शामिल हो गया है।
विज्ञापन
2 of 5
Priyank Sharma
- फोटो : instagram
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो प्रियांक शर्मा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'सब कुशल मंगल' से डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज कलाकार अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिका में होगे। खबरों की की मानें तो फिल्म 'सब कुशल मंगल' को करण कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं जबकि प्राची मनमोहन प्रोड्यूस कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Priyank Sharma
- फोटो : instagram
हाल ही में प्राची मनमोहन ने फिल्म की तैयारियों को लेकर कहा है कि 'सब कुशल मंगल' की कहानी काफी दमदार है। उन्होंने फिल्म की कहानी को प्रियांक शर्मा सहित उनके पूरे परिवार को बताया सभी को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है। बता दें कि प्रियांक शर्मा का जन्म साल 1990 में हुआ था। उन्होंने न्यूयॉर्क के ली स्ट्रेसबर्ग इंस्टीट्यूट से फिल्म और एक्टिंग की पढ़ाई की है।
4 of 5
Priyank Sharma
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि प्रियांक शर्मा को 'सब कुशल मंगल' से पहले एक अन्य फिल्म में बतौर बाल कलाकार के तौर पर काम करने का मौका मिला था,लेकिन उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। बताया जा रहा है कि उनकी डेब्यू फिल्म की शूटिंग इस साल फरवरी में शुरू होगी। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि फिल्म में प्रियांक शर्मा की हीरोइन कौन होगी।
वहीं प्रियांक शर्मा की मां यानी पद्मिनी कोल्हापुरे की बात करें तो, आशुतोष गोवारिकर की मेगा बजट फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर, क्रिटी सैनन और संजय दत्त के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे भी दिखाई देंगी, जोकि 25 साल बाद बड़े परदे पर वापसी करेंगी। आपको बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरे अपने समय की बहुत ही जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं। 1980 के दशक में उन्होंने बहुत सारी हिट फिल्में दी है।