फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में इस हीरोइन ने हासिल की बड़ी जीत, ऐसा रहा फिल्मों से राजनीति तक का सफर

Fri, 24 May 2019 09:06 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नुसरत जहां - फोटो : instagram
लोकसभा चुनाव में हर बार की तरह इस बार भी कई फिल्मी हस्तियों ने अपनी किस्मत आजमाई। इनमें से कुछ ऐसे भी फिल्मी सितारे रहे जो पहली बार चुनावी मैदान में थे। कई सेलेब्स को चुनाव में जीत हासिल हुई तो कईयों को निराशा हाथ लगी। यहां बात करेंगे बांग्ला फिल्म की खूबसूरत अभिनेत्री नुसरत जहां की जो पहली बार चुनाव में खड़ी हुईं और जीत हासिल की। आइए एक नजर डालते हैं नुसरत जहां के फिल्मी सफर से लेकर राजनीति में प्रवेश करने पर। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए ने बाजी मार ली है। 
विज्ञापन

2 of 6
नुसरत जहां - फोटो : instagram
बता दें कि अभिनेत्री और मॉडल नुसरत जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की टिकट पर बशीरहाट लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी थीं। इस सीट पर उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के शायंतन बसु और कांग्रेस के काजी अब्दुल रहीम से था। यहां उन्होंने दोनों ही बड़े दलों के प्रत्याशियों को मात दे दी है। 
विज्ञापन

3 of 6
नुसरत जहां - फोटो : instagram
नुसरत का जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 8 जनवरी, 1990 को हुआ था। वह बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं।  उन्होंने कोलकाता के ही आवर लेडी क्वीन ऑफ द मिशन स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की और इसके बाद वहीं भवानीपुर कॉलेज से उन्होंने बीकॉम में स्नातक की डिग्री ली। 

4 of 6
नुसरत जहां - फोटो : instagram
नुसरत ने साल 2010 में 'फेयर वन मिस कोलकाता' ब्यूटी कॉन्टेस्ट का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद वह मॉडलिंग के क्षेत्र में सकिय हो गईं। धीरे-धीरे उन्होंने टॉलीवुड में कदम रखा जहां उन्होंने राज चक्रवर्ती की फिल्म 'शोत्रु' से फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद नुसरत ने 'खोका 420' अंकुश हाजरा के साथ 'खिलाड़ी', राहुल बोस के साथ 'सोंधे नमार आगेय' और जीत के साथ 'पावर' जैसी फिल्मों में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। 
विज्ञापन

5 of 6
नुसरत जहां - फोटो : instagram
नुसरत ने लीड अभिनेत्री होने के साथ-साथ आइटम नंबर करने में भी कभी संकोच नहीं किया । वह फिल्म 'एक्शन' के 'चिकन तंदूरी' और 'योद्धा' के 'देसी छोरी' आइटम सॉन्ग में नजर आईं। साल 2018 में नुसरत ने 'क्रिसक्रॉस' और 'नकाब' नाम की दो फिल्में भी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नुसरत जहां - फोटो : instagram
वहीं, जब लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बजा तो उस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने नुसरत को बशीरहाट लोकसभा सीट से टिकट देने का एलान किया। ममता का यह फैसला सही साबित हुआ क्योंकि अभिनेत्री बीजेपी के दौर में इस चुनाव में बाजी मारने में कामयाब रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें