फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए 'बॉलीवुड की मां' से, अमिताभ बच्चन से लेकर शशि कपूर तक छूते थे पैर

Fri, 13 Oct 2017 07:42 AM IST
amarujala.com- Presented by : अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
हिन्दी सिनेमा में निरूपा रॉय को ऐसी अभिनेत्री के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने अपने किरदारों से मां के चरित्र को नया आयाम दिया। निरूपा रॉय को लोग 'बॉलीवुड की मां' के नाम से ही जानती है।
 
विज्ञापन

2 of 6
निरूपा रॉय
4 जनवरी 1931 को गुजरात के बलसाड में जन्मी निरूपा रॉय का असली नाम कोकिला बेन था। निरूपा रॉय ने अपने करियर में जितनी भी फिल्में कीं उनमें से ज्यादातर में वो मां के किरदार में ही नजर आईं, लेकिन शायद लोग नहीं जानते कि निरूपा रॉय ने 1-2 नहीं बल्कि 16 फिल्मों में देवी का किरदार निभाया था और एक फिल्म में बोल्ड सीन भी दिया था।
 
विज्ञापन

3 of 6
निरूपा रॉय
निरूपा रॉय देवी ने देवी के किरदार में इस कदर छाप छोड़ी कि लोग उन्हें सचमुच की देवी मानने लगे थे। नौबत तो यहां तक आ गई थी कि लोग उनके घर जाकर उनके पैर छूते और भजन गाते थे। उन्हें खासतौर पर सीता और पार्वती की भूमिकाओं में बहुत सराहा गया।

4 of 6
निरूपा रॉय
50 के उस दशक में निरूपा रॉय को धार्मिक फिल्मों की रानी माना जाता था। एक्टर त्रिलोक कपूर के साथ उन्होंने दर्जनों धार्मिक फिल्में कीं।
विज्ञापन

5 of 6
निरूपा रॉय
कई फिल्मों में निरूपा रॉय ने हीरोइन के रूप में भी काम किया, लेकिन 70 और 80 के दशक में निरूपा रॉय ने मां के किरदार निभाने शुरू कर दिए जिसकी वजह से उन्हें 'बॉलीवुड की मां' के नाम से जाना जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निरूपा रॉय ने अमिताभ बच्चन से लेकर शशि कपूर, जितेंद्र जैसे एक्टर्स की मां का रोल प्ले किया और उन किरदारों को लोग आज भी याद करते हैं। अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुगध करने वाली निरूपा राय 13 अक्टूबर 2004 को इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें