फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्ड फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस नेहा शर्मा, यूजर्स ने मांगा व्हाट्सऐप नंबर

Sun, 11 Mar 2018 03:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड की खुबसूरत अदाकारा नेहा शर्मा वैसे काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। पर वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आए दिन अपने फोटोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने एक बेहद हॉट फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं। किसी भी एक्ट्रेस का हॉट फोटो हो और उस पर ट्रोल ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। नेहा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बोल्ड तस्वीर अपलोड की जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 4
नेहा इस तस्वीर में ब्लैक कलर की वन पीस में नजर आ रही हैं। तस्वीर पर एक तरफ जहां लोगों ने भद्दे कमेंट्स करने शुरू कर दिए तो कुछ लोगों ने उनसे उनका व्हाट्सऐप नंबर मांग लिया। एक यूजर ने पूछा कि, 'तुमने अचानक से छोटे कपड़ों में तस्वीरें अपलोड करना क्यों शुरू कर दिया है।' एक यूजर ने लिखा- मैडम अपना व्हाट्सऐप नंबर तो दे दो। 

 
विज्ञापन

3 of 4
नेहा की इस तस्वीर पर कमेंट्स की लंबी सीरीज खिंच गई है। उनके फैन्स और उनके द्वारा इस तरह की तस्वीरें अपलोड करने का विरोध करने वालों की आपस में टक्कर हो गई। हालांकि यह पहली बार नहीं था कि जब नेहा ने इस तरह की कोई तस्वीर अपलोड की हो। इसी आउटफिट में मिलते-जुलते पोज की एक तस्वीर वह 14 जनवरी को भी अपलोड कर चुकी हैं। हालांकि उस वक्त उनकी तस्वीर पर उतनी खींचतान नहीं हुई थी। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली नेहा शर्मा को इंस्टाग्राम पर तकरीबन 3.8 मिलियन लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
मूल रूप से बिहार की रहने वाली नेहा शर्मा ने तेलुगू फिल्म 'चिरत' से अपने करियर की शुरुआत की थीं। हिंदी फिल्मों में क्रूक, तेरी मेरी कहानी, क्या सुपर कूल हैं हम, यंगिस्तान, तुम बिन 2 और मुबारकां जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह फिल्म जंगा में आखिरी बार नजर आई थीं। फिलहाल वह किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए काम नहीं कर रही हैं यही वजह है कि उन्हें ट्रोल करते हुए कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा है कि काम नहीं मिलने के चलते वह इस तरह की तस्वीरें अपलोड कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें