बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की पहली फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड' रिलीज हो गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई भी कर रही है। इस बीच ईशान खट्टर की मां नीलिमा आजमी ने बेटे की फिल्म और बॉलीवुड में उसके डेब्यू को लेकर बड़ी बात कही है। फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड' का निर्देशन ईरानी डायरेक्टर माजिद मजीदी ने किया है।
विज्ञापन
2 of 4
बेटे ईशान खट्टर की फिल्म और बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर एक्ट्रेस नीलिमा आजमी ने कहा है कि ईशान बॉलीवुड में बिल्कुल भी न्यूकमर की तरह नहीं पहुंचा है। इससे पहले ही उनके अपने राइट-अप से काफी तारीफ बटोरी हैं। नीलिमा आजमी ने आगे बताया कि लोग ईशान को अभी से ही बॉलीवुड का बेस्ट एक्टर बोलते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
ईशान खट्टर की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड' की तारीफ करते हुए नीलिमा आजमी ने यह भी कहा कि ईशान की यह काफी बेहतरीन फिल्म है। नीलिमा आजमी की इस बात की चर्चा अब हर कोई कर रहा है। पता हो कि ईशान खट्टर जल्द ही श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म 'धड़क' में नजर आने वाले हैं।
बात करें ईशान खट्टर की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड' की तो भाई-बहन की जिंदगी पर बनी यह फिल्म अनचाहे बने रिश्तों की गहराई और खूबसूरती को दर्शाती है। इस फिल्म में ए. आर. रहमान ने संगीत दिया है । फिल्म में उनका म्यूजिक स्लमडॉग मिलेनियर की तरह अपनी अलग छाप छोड़ता है ।