फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस पर फिल्माए गए हैं सबसे ज्यादा रेप सीन, महज 27 साल की उम्र में हुई दर्दनाक मौत

Tue, 27 Mar 2018 01:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Nazima
बॉलीवुड में हर बीट पर फिल्में बनाई जाती हैं। बात 1960-70 के दशक की है जब घर और समाज में औरतों का सामाजिक उत्पीड़न और सेक्सुअल हरासमेंट जैसी तकलीफों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में फिल्म जगत में इस अन्याय को पर्दे पर उतारा गया। लेकिन आपको बता दें कि इस दौर में रेप वाले सीन एक्ट्रेस नजीमा पर सबसे ज्यादा फिल्माए जाते थे..आइए जानते हैं इनके बारे में 
विज्ञापन

2 of 7
Nazima
फिल्मी दुनिया में नजीमा को ज्यादातर बहन या फिर एक्ट्रेस की सहेली का किरदार मिला करता था और जाहिर था कि फिल्म में नजीमा पर रेप सीन फिल्माने के लिए उन्हें यह किरदार दिया जाता था। बता दें कि मासूम और खूबसूरत चेहरे की बदौलत निर्देशक उन्हें हीरो की बहन के किरदार के लिए खूब पसंद करते थे।
विज्ञापन

3 of 7
Nazima
बता दें कि नजीमा महाराष्ट्र के नासिक में 1948 में पैदा हुई थीं। शुरुआत से नजीमा का फिल्मों की तरफ बड़ा रुझान था। उन्होंने बतौर बाल कलाकार बेबी चांद, हम पंछी एक डाल के जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीता। बॉलीवुड में उनके अभिनय को खूब सराहा गया है।

4 of 7
Nazima
बता दें कि 1960 से 70 के दशक में फिल्मो में रेप सीन को प्रमुखता से लिया जाता था। यहां तक कि कई फिल्मों की पूरी कहानी रेप पर ही टिकी होती थी और इस रोल के लिए डायरेक्टर की सबसे पहली च्वॉइस नजीमा ही हुआ करती थीं। बॉलीवुड में रेप के सीन करते-करते उन्हें रेप की रानी भी कहा जाने लगा था।
विज्ञापन

5 of 7
Nazima
अगर बात करें नजीमा के फिल्मी करियर की उन्होंने फिल्म निशान (1965), राजेंद्र कुमार के साथ फिल्म आरज़ू (1965), दिल्लगी,(1966), तमन्ना(1969), अनजाना(1969) जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किए और फिल्म की कहानी के आधार पर इन्हें ज्यादातर बहन का ही किरदार मिला। 1972 में आई फिल्म 'बेईमान' में उन्होंने एक्टर मनोज कुमार के सामने अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था। नाजीमा की आखिरी फिल्म 'लव एंड गॉड' थी जो उनकी मृत्यु के बाद रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन

6 of 7
Nazima
बहन के रोल करते-करते नाजीमा को 'बॉलीवुड की बहन' भी कहा जाने लगा। 1960-70 के दौर में एक्टर की बहन बनने के कारण इन्हें यह नाम मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Nazima
लेकिन बड़े दुख की बात है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को बहुत कम समय दिया। दरअसल, साल 1975 में कैंसर के चलते उनकी महज 27 साल की उम्र में मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें