फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनतारा के इश्क में कुछ ऐसे दीवाना हुआ यह शख्स, 1 करोड़ से ज्यादा देखा गया ये वीडियो

Fri, 01 Jun 2018 02:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Nayanthara
'कोलावरी डी' एक ऐसा गाना था जिसने पूरे देश में हंगामा मचा दिया था और एक्टर धनुष को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। एक बार फिर साउथ से ऐसा गाना आया है जो 'कोलावरी डी' को जबरदस्त तरीके से टक्कर दे रहा है। दक्षिण भारतीय फिल्मों की सुपरस्टार नयनतारा की अगली फिल्म 'कोलामावु कोकिला' (कोको) का गाना 'कल्याणा वायासु' इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
इस तमिल गाने का म्यूजिक और लिरिक्स जितना बेहतरीन हैं, उतना ही जबरदस्त इसकी सिनेमाटोग्राफी है जो बार-बार इस गाने को देखने के लिए मजबूर करता है। 16 मई 2018 को रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 1 करोड़ 38 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।नयनतारा इस गाने में गांव की लड़की के अंदाज में नजर आ रही हैं। वह बहुत ही सिम्पल स्टाइल में दिख रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
इस गाने में योगी बाबू नयनतारा को इम्प्रेस करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं और वह इसके लिए कई तरीके भी आजमाते हैं। आपको बता दें कि योगी बाबू अकसर कॉमेडी रोल में दिखे हैं लेकिन इस गाने में वह हीरो के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि फिल्म को लेकर कोई डिटेल्स रिलीज नहीं की गई है लेकिन योगी बाबू और नयनतारा की इस गाने में केमिस्ट्री भी खूब जम रही है।
विज्ञापन

4 of 4
Nayanthara
योगी बाबू नयनतारा को इस गाने में बता रहे हैं कि उनके घर वाले शादी के लिए दबाव डाल रहे हैं क्योंकि उनकी शादी की उम्र हो चुकी है लेकिन वह हर बार यह कर टाल जाते हैं कि अभी तक सही लड़की मिली नहीं है। योगी क्रिकेट से लेकर पटाखे फोड़ने तक सब कुछ आजमाता है और नयनतारा को इम्प्रेस करने की कोशिश करता है। देखें वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें